जानें कैसे ‘एक बदनाम आश्रम’ की सोनिया बनीं ईशा गुप्ता, 3 जून को खुलेंगे बाबा निराला के दरबार

Join Us icon

MX Player पर 3 जून को ‘आश्रम’ वेब सीरीज (Ashram 3 Web Series) का तीसरा सीजन स्ट्रीम होने वाला है। इस बार Bobby Deol की इस सीरीज में ग्लेमर का तड़का लगाने के लिए Actress Esha Gupta की एंट्री होने वाली है जो कि सोनिया के किरदार में दिखाई देंगी। अब तक सामने आए Ashram 3 Trailer और Teasers से यह तो साफ है कि निर्देशक प्रकाश झा ‘आश्रम 3’ में नए ट्विस्ट और किरदार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ‘आश्रम 3’ में सोनिया का किरदार ईशा गुप्ता को कैसे मिला है? अब इसका खुलासा हो गया है. एमएक्स प्लेयर ने ‘आश्रम 3’ की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बात की जानकारी सामने आई है।

ईशा गुप्ता को ऐसे मिला सोनिया को रोल

नीचे वीडियो में ईशा गुप्ता यह बताती दिखाई दे रही हैं कि वेब सीरीज में उन्हें कैसे सोनिया का किरदार मिला था। ऐसा लग रहा है कि आश्रम 3 वेब सीरीज में सोनिया का किरदार बड़ा साबित होने वाला है। इसे भी पढ़ें: Ashram 3: बाबा निराला संग रोमांस करती दिखाई देंगी Esha Gupta और इनके भी किरदार हैं दमदार


View this post on Instagram

A post shared by MX Player (@mxplayer)

वीडियो में ईशा गुप्ता बता रही हैं कि वह ‘आश्रम ‘ के नए सीजन का हिस्सा हैं और सोनिया का किरदार कर रही हैं, जिसे प्रकाश झा ने बनाया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब लॉकडाउन था तो मैं दिल्ली वापस आई थी। उस वक्त मैं अपने माता-पिता और बहन से साथ ‘आश्रम’ वेब सीरीज देखी जो मुझे व मेरे परविरा को काफी पसंद आई, तो मैंने सोचा मुझे भी इसका हिस्सा होना चाहिए। फिर इस साल प्रकश सर ने मुझे कॉल किया और बताया कि सोनिया नाम का किरदार है। जोकि मुझे भी पसंद आया।

Ashram 3 Cast

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरिज Ashram 3 के सभी एपिसोड्स को साथ में एक ही दिन (Ashram 3 Release Date) रिलीज किया जाएगा। बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सीरिज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अध्ययन सुमन, सचिन श्रॉफ सहित कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। ‘आश्रम 3’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसे बी पढ़ें: Ashram 3 की शूटिंग के दौरान हुआ था जमकर बवाल, वैनिटी वैन में छिपे रहे थे बाबा निराला

ashram-3

देखें Ashram 3 Trailer

इस बार ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भी इस सीरीज में दिखाई देंगी। सीजन 3 में बाबा निराला की नई करतूतों का काला सच सामने आएगा या नहीं यह अभी ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। लेकिन, ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी इस सीरीज में कई शानदार ट्विस्ट्स और सरप्राइज होंगे। इस बार भी बॉबी देओल (Bobby Deol) की यह सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है।


View this post on Instagram

A post shared by MX Player (@mxplayer)

क्या होगा इस बार Ashram के नए सीजन में

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसकी बदौलत एक बार फिर वह लोगों के दिलों में राज करने लगे हैं। काफी समय बाद फिर से उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर उनके फैन काफी खुश हैं। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। इसे भी पढ़ें: बदनाम ‘आश्रम’ के गेट खुलने से पहले जानें Aashram की अब तक की कहानी, यहां
Ashram वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में दर्शकों ने देखा कि पम्पी और उसके परिवार बाबा के चुंगल में फंस जाता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट किस कहानी को ओर मोड़ लेता है। इस बार सीरीज में कई नए किरदार भी दिखाई देने वाले हैं। जैसा कि आपको बताया कि इस फेमस वेब सीरीज़ में एक काल्पनिक बाबा की कहानी दिखाई जा रही है। हालांकि अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ‘बाबा निराला’ के पर्दाफाश कैसे और कब होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here