
इस बात में कोई शक नहीं है कि साउथ की फिल्मों ने हिंदी भाषी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। बाहुबली से लेकर पुष्पा और अब केजीएफ 2 का क्रेज इस बात को प्रूव करने के लिए काफी है। साउथ की फिल्में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी ही नहीं बल्कि, थ्रिलर, साइको थ्रिलर और सस्पेंस के मामले में भी शानदार हैं। अगर आप साउथ इंडियन फिल्मों को देखने के शौकीन हैं तो आपको साउथ की साइको थ्रिलर फिल्में (South Psycho Thriller Movies Hindi Dubbed) जरूर देखनी चाहिए। अगर आपको यह कंफ्यूजन है कि कौन सी फिल्म देखनी चाहिए, तो हम आपकी यह मुश्किल थोड़ी हल कर देते हैं। आइए आगे साउथ की दिमाग हिला देने वाली टॉप 5 साइको थ्रिलर फिल्मों के बारे में जानते हैं कि इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
South Movies Psycho Thriller Hindi Dubbed
- Abhay
- Forensic
- Vikram Vedha
- Mumbai Police
- Aparichit
Abhay

यह मूवी साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक साइको किलर की कहानी है, जिसका किरदार कमल हासन ने प्ले किया है। दरअसल, इस फिल्म में कमल हासन डबल रोल में है। फिल्म में नंदू और विजय भाई हैं, जिनकी सौतेली मां ने उनके बचपन के दिनों में दुर्व्यवहार किया था। नंदू, जो मानसिक रूप से बीमार है, विजय के मंगेतर को मारने का फैसला करता है क्योंकि वह उसे अपनी सौतेली मां के रूप में देखता है। हिंदी डब्ड यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देखी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रो पाएंगे हंसी
Forensic

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। अगर बात करें इस मूवी की कहानी की तो यह एक साइको किलर की कहानी है, जो छोटी बच्चियों का खून करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पुलिस ऑफिसर और एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट कैसे उस साइको थ्रिलर का सुराग ढूंढकर उसका मारते हैं। यह फिल्म जी 5 दोनों पर हिंदी में देखी जा सकती है।
Vikram Vedha

यह टॉप दक्षिण भारतीय साइको थ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसे तमिल भाषा में पुष्कर और गायत्री की जोड़ी द्वारा निर्देशित और लिखा गया था। इसमें अभिनेता माधवन, श्रद्धा श्रीनाथ, विजय सेतुपति, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कथिर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बैताल पचीसी से प्रेरित है, जो एक भारतीय लोककथा है और पहली वेधा नाम के एक अपराधी मास्टरमाइंड और एक क्रूर, बिना बकवास वाले पुलिस वाले के बीच सत्ता संघर्ष की कहानी बताती है। इस फिल्म को जी5, प्राइम वीडियो और Youtube पर देखा जा सकता है।
Mumbai Police

इस फिल्म का नाम बेशक मुंबई पुलिस है, लेकिन ये है एक थ्रिलर मलयालम मूवी है, जिसे साल 2013 में रिलीज किया गया था। हिंदी में इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म में ऐसे कई ट्विस्ट मौजूद हैं जो आपका सर घुमा देंगे। फिल्म में Prithviraj Sukumaran, Rahman, और Jayasurya जैसे कलाकार मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को जरूर दिखाएं ये 10 Kids film और Online Movies, मनोरंजन के साथ मिलेगी अच्छी सीख
Aparichit

अपरिचित द स्ट्रेंजर में विक्रम, प्रकाश राज, सदा, विवेक, याना गुप्ता मुख्य भुमिका में हैं। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। अपरिचित अम्बी के बहु-व्यक्तित्वों पर आधारित है। वह एंबी के बिना वास्तव में यह सब जाने बिना अपराधियों को दंडित करता है। अपरिचित को अंबी को कोई नुकसान पहुंचाए बिना समाज में शांति लानी चाहता है। फिल्म को जी5, प्राइम वीडियो और Youtube पर देखा जा सकता है।


















