Google Pixel 7 Pro के बारे में आई बड़ी जानकारी, ​इस बार मिलेगा और भी धाकड़ कैमरा

Join Us icon

Google Pixel 7 सीरीज को लॉन्च होने में अभी 3 से 4 महीने का समय है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह फोन लॉन्च से पहले ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अभी एक दिन पहले ही खबर थी कि Google Pixel 7 को ई-कॉमर्स साइट eBay पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं आज एक रेडडिट यूजर ने दावा किया है कि उसने Google Pixel 7 Pro को फेसबुक मार्केट प्लेस से खरीदा है जहां यह यह फोन Google Pixel 6 Pro नाम से लिस्ट था। परंतु जब उसे मिला तो यह Pixel 7 Pro निकला जिसे वह पिछले 3 हफ्तों से यूज कर रहा है। हालांकि उसका कहना है कि Pixel 7 पहले तो सही से काम कर रहा था लेकिन कुछ दिन पहले फैक्ट्री रिस्टोर हो गया और अचानक से फोन का सारा डाटा डीलीट हो गया।

हालांकि उस रेडडिट यूजर ने उस फोन का कोई इमेज नहीं डाला है लेकिन slashleaks द्वारा Google Pixel 7 Pro के कुछ इमेजेज़ शेयर किए गए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। लाइव इमेज में आप फोन का फोटो देख सकते हैं। यह फोन वैसा ही है जैसा कि गूगल ने अपने I/O इवेंट में दिखाया था। फोन के बैक पैनल में एक अतिरिक्त कैमरा देखा जा सकता है। हालांकि एडिशनल कैमरा प्रो वर्जन में है। हालांकि Pixel 7 Pro का बैक पैनल अपने वनिला वर्जन Pixel 7 के समान ही है लेकिन डिसप्ले में आपको थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। इसे भी पढ़ें : 16 जून को लॉन्च होगा POCO C40 स्मार्टफोन, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh की दमदार बैटरी

google-pixel-7-pro-features and specifications leak

इस लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी थोड़ी जानकारी आई है। जिसके अनुसार Pixel 7 Pro में अपको 12GB का LPDDR5 रैम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 256 GB की स्टोरेज है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जिस कोड नाम से इसे बनाया जा रहा है उसका भी खुलासा हो गया है। कंपनी ने इसे Cubot Cheetah 2 का नाम दिया है।  इसे भी पढ़ें : Google Pixel 5a हुआ इंडिया में उपलब्ध, क्या अब भी आप करेंगे Pixel 6a का इंतजार

गूगल पिक्सल 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 6 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जो लीक आई हैं उनके अनुसार इस फोन में 6.71 इंच की OLED डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं कंपनी 2के रेजल्यूशन वाले स्क्रीन का उपयोग कर सकती है जबकि इस बार फोन 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

प्रोसेसिंग के लिए यह फोन Google Tensor सीपीयू के साथ आ सकता है जिसमें अपको 2.8 GHz के मैक्सिमम क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं 12 GB रैम के साथ 256 GB की स्टोरेज हो सकती है।

पिक्सल 7 प्रो को ट्रिपल कैमरे से लैस किया जा सकता है। मेन कैमरा 50 MP का होगा जबकि 48 MP का Telephoto लेंस और 12 MP का Ultra-Wide Angle Camera दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी इसमें 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here