Vivo ने सस्ते किए दो स्मार्टफोन, Vivo Y15S और Vivo Y15C की कीमत में 500 रुपये की कटौती

Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी है। इन दोनों स्मार्टफोन को अब दस हजार रुपये से कम की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Join Us icon

Vivo ने अपने सस्ते स्मार्टफ़ोन Vivo Y15S और Vivo Y15C की क़ीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने इन दोनों स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में 500 रुपये घटा दी है। Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन को अब 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं। वीवो के दोनों स्मार्टफ़ोन में MediaTek का Helio P35 प्रोसेसर और 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको वीवो के दोनों स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y15S और Vivo Y15C की कीमत

Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों ही स्मार्टफ़ोन को अब भारत में 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वीवो के ये दोनों स्मार्टफ़ोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। वीवो के ये स्मार्टफ़ोन अब तक भारत में 10,499 रुपये की क़ीमत में उपलब्ध थे।

Vivo Price Cut

Vivo Y15S और Vivo Y15C स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी है। इन दोनों फ़ोन में सिर्फ़ ऑपरेटिंग सिस्टम का अंतर है। Vivo Y15S स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। वहीं Vivo Y15c स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है।

3gb ram cheap mobile phone Vivo Y15c price specs sale offer

वीवो के दोनों स्मार्टफोन में 6.51-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन

Vivo Y15c और Y15s स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.0, FM रेडियो, GPS/ A-GPS, और Micro-USB पोर्ट दिया गया है। वीवो के इन दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here