6,000mAh बैटरी और 5GB RAM के साथ ZTE ने मलेशिया में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, 7 रुपये हजार के करीब है प्राइस

Join Us icon

टेक ब्रांड ZTE ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों मोबाइल फोंस ब्लेड सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिनका नाम ZTE Blade A72 और ZTE Blade A52 है। ज़ेडटीई ने अपने ये स्मार्टफोन मलेशियन मार्केट में लॉन्च किए हैं जिन्होंने लो बजट में एंट्री ली है। Fusion RAM की तकनीक और 6,000mAh Battery की पावर से लैस ज़ेडटीई स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी आगे दी गई है। बता दें कि इन मोबाइल फोंस की शुरूआती कीमत सिर्फ 7,000 रुपये के करीब है।

ZTE Blade A72

ज़ेडटीई ब्लेड ए72 स्मार्टफोन 6.75 इंच की फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इस फोन का डायमेंशन 168 x 77.5 x 9.4एमएम और वज़न 213.9ग्राम है। इस ज़ेडटीई फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। फोन में Fusion RAM तकनीक भी दी गई है जिससे इंटरनल 3 जीबी रैम में 2जीबी एक्स्ट्रा रैम को भी जोड़ा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया गया है।

6000mAh Battery Fusion RAM technology phone ZTE Blade A72 launched with a52

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ZTE Blade A72 स्मार्टफोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04

ZTE Blade A52

ज़ेडटीई ब्लेड ए52 को 6.52 इंच की फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीन किनारें बेजल लेस है तथा नीचे चौड़ा चिन​ दिया गया है। इस फोन मोबाइल का डायमेंशन भी 168 x 77.5 x 9.4एमएम और वज़न 213.9ग्राम है। Blade A52 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

6000mAh Battery Fusion RAM technology phone ZTE Blade A72 launched with a52

फोटोग्राफी के लिए ZTE Blade A52 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ज़ेडटीई ब्लेड ए52 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 2,000 रुपये में प्री-बुक करें Nothing Phone (1), फ्लिपकार्ट पेज हुआ लाईव! Nothing OS भी हुआ उपलब्ध

ZTE Blade प्राइस

ZTE Blade A72 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन को Space Gray और Sky Blue कलर में लॉन्च किया गया है ​जिसका प्राइस MYR 499 यानी 8,900 रुपये के करीब है। इसी तरह ZTE Blade A52 स्मार्टफोन को MYR 399 यानी तकरीबन 7,100 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसने Silk Gold और Space Grey कलर में मार्केट में एंट्री ली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here