
Nothing ब्रांड का पहला स्मार्टफ़ोन Nothing Phone (1) इन दिनों सुर्खियों में है। Nothing Phone (1) स्मार्टफोन 12 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होना है। जैसे-जैसे Nothing Phone (1) स्मार्टफोन का लॉन्च नजदीक आ रहा है इसे लेकर और भी जानकारी सामने आ रही है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (1) का कंप्लीट डिजाइन ऑफिशियली रिवील कर दिया है। यहां हम आपको Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Nothing Phone (1) में क्या है खास
Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के लॉन्च 12 जुलाई से पहले कंपनी ने स्विट्जरलैंड में सलेक्टेड मीडिया पर्सनल्स के लिए एक इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में नथिंग ने अपने अपमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और इसकी कुछ खूबियों से रूबरू करवाया। इसके साथ ही ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला स्मार्टफोन भी शेयर किया है। इस इवेंट में कंपनी ने अपने अपकमिंग समार्टफोन को ट्रांसपेरेंट बॉक्स में बंद किया था।

Nothing Phone (1) में मिलेगा LED स्ट्रिप
Rafael Zeier ने YouTube पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें Nothing Phone (1) का ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला मॉडल देखने को मिल रहा है। इसमें फोन के डिजाइन की खूबियां देखने को मिल रही हैं। नथिंग फोन (1) स्मार्टफोन LED लाइटिंग दी गई है, जो इस फोन को खास बनाता है। नथिंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के चारों ओर LED स्ट्रिप दी गई है। इस फोन का कैमरा सेटअप फोन के रियर पैनल में टॉप-राइट कॉर्नर में दिया गया है।
LED लाइटिंग ऐसा फ़ीचर नहीं है जो पहले देखा न गया हो। Nothing Phone (1) में कंपनी ने यूनीक ग्लोविंग प्रोफाइल ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है। संभव है कि इस फोन में दिए LED लाइट को यूजर्स दूसरे ब्रांड की तरह अपने मन मुताबिक कस्टमाइज कर पाएंगे।
Nothing Phone (1) स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon SoC के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं है कि कौन सा प्रोसेसर होगा। Nothing ब्रांड का यह स्मार्टफोन संभवत: क्वालकॉम के Snapdragon 778G या Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो यह अपकमिंग स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme C30 भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, बेहद सस्ते में मिलेगा फीचर पैक दमदार स्मार्टफोन

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के फ्रंट में 6.55-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही खबरों की माने तो Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकता है। इसके साथ ही नथिंग यह पहले ही कंफर्म कर चुका है कि यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12-पर आधारित Nothing OS पर रन करेगा। इसके साथ ही Nothing Phone (1) को भारत में Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।












