मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘शूरवीर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Join Us icon

बड़े पर्दे के साथ ही अब डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी पर भी समय-समय पर ऐसी बहुत सी वेब सीरीज व फिल्में आती रहती हैं जो भारतीय सेना पर आधारित होती हैं। इन सीरीज व फिल्मों में हमें देशभक्ति के जज्बे के साथ ही जवानों के बलिदान और उनकी देशरक्षा की झलक देखने को मिलती है। वहीं, एक बार फिर इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर एक्शन से भरपूर मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘शूरवीर’ रिलीज होने को तैयार है। इस नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया और साथ ही स्ट्रीमिंग डेट का खुलास भी कर दिया गया है।

शूरवीर स्ट्रीमिंग डेट

shoorveer

देश की एलीट टास्क फोर्स की कहानी ‘शूरवीर’ 15 जुलाई से डिज्‍नी+ हॉटस्टार पर स्‍ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज को जगरनॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और इसे कनिष्क वर्मा ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह Web Series एक ऐसी टीम की कहानी है, जो देश की शांति और सुरक्षा के लिए हर रेड अलर्ट का सामना करते हैं। इसे भी पढ़ें: MX Player की बेस्ट Web series और Movies, देखें पूरी लिस्ट

मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘शूरवीर’ का ट्रेलर

Shoorveer का ट्रेलर लगभग दो मिनट का है और इस ट्रेलर में मेकर्स ने दिखाने की कोशिश की है कि सीरीज में क्या कुछ खास होगा। ट्रेलर में दिखाया गया है स्‍पेशल टास्‍क फोर्स बेस्‍ट हैं। फिर चाहे एयर स्‍ट्राइक हो या लैंट ऑपरेशन्स या फिर इंटेलिजेंस सीक्रेट्स। हालांकि, यह सिर्फ ट्रेलर है, ऐसे में सीरीज की पूरी कहानी के बारे में कह पाना मुश्किल है। लेकिन, यह तो पक्का है कि मिलिट्री ड्रामा सीरीज पसंद करने वालों के लिए Shoorveer एक अच्‍छा ऑप्शन होगा। इसे भी पढ़ें: OTT पर मौजूद सबसे डरावनी फिल्में, इन्हें देखने के बाद हॉलीवुड की हॉरर फिल्में भी लगेंगी पानी कम

Shoorveer स्टार कास्ट

Shoorveer में मकरंद देशपांडे और मनीष चौधरी के साथ रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल रशीद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी जैसे मंझे हुए कलाकार होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here