
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स डेज सेल शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो सेल के दौरान शाओमी के दमदार Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन पर सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ साथ EMI ऑफर भी मिल रहे हैं। यहां हम आपको Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 10T 5G ऑफर्स
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। शाओमी के इस फोन में सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके साथ ही Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से किश्तों में भी खरीद सकते हैं। शाओमी के इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 416 रुपये की आसानी सी किश्त में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन पर कई और ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर तीन महीने के लिए Gaana Plus का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Redmi Note 10T 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.5-इंच FHD+ Dot डिस्प्ले
- MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज
- Android 11-ऑपरेटिंग सिस्टम
- 48MP + 2MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 8MP फ़्रंट कैमरा
- 5,000mAh बैटरी, 18W फास्ट-चार्ज
Redmi Note 10T स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ Dot डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 के साथ है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और 1100निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। रेडमी का यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है। शाओमी के इस फोन में 6GB का रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। हालांकि रेडमी के इस फोन के बॉक्स में आपको 22.5W का एडेप्टर मिलेगा। यह भी पढ़ें : Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro ग्लोबल मार्केट में जल्द देंगे दस्तक, जानें क्या होंगी खूबियां
Redmi Note 10T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिया है। रेडमी के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। रेडमी के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस फोन में डुअल-SIM 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।





















