Jio Vs Airtel Vs Vi: फ्री चाहिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन तो आज ही कराएं ये सस्ते रिचार्ज

Join Us icon

Disney Plus Hotstar Free Subscription: अगर आप Disney Plus Hotstar की मेंबरशिप प्राप्त करने के लिए किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, Jio, Vi और Airtel कम कीमत में Free में Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है, जिसके साथ फ्री कॉलिंग और डाटा का लाभ भी मिलता है। इस खबर में हमने Jio, Airtel और Vodafone Idea के Cheapest डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर फ्री सब्सक्रिप्शन वाले प्लान के बारे में पूरी जानकारी दी है, जिसकी मदद से आप Asia 2022 के भी सभी मैच भी देख पाएंगे। आइए आगे बिना देर करे आपको जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Jio का Disney Plus Hotstar वाला प्लान

jio 5g network launch soon know everything about 5g sim 5g plan bands and phones

Jio Rs 151 प्लान: 151 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाला Plan है, जिसमें यूजर्स को 8GB डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत है। यह प्लान यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! Free मिल रहा 75GB डाटा, 31 अगस्त तक कर लें ये रिचार्ज

Airtel के Disney Plus Hotstar वाले प्लान

airtel-rs-109-111-128-131-monthly-recharge-plan-launch-calling-data

Airtel Rs 359 प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं रिचार्ज प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो कि 149 रुपये का है।

Vi Prepaid के Disney Plus Hotstar वाले प्लान

100 rs cashback for 24 months vi offer 4g smartphone deal

Vi Rs 151 प्लान: Vodafone Idea का 151 रुपये का रिचार्ज प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। साथ में 8 जीबी डाटा भी मिलता है। हालांकि, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। लेकिन, पैक के साथ 3 महीनों के लिए Disney+ Hotstar मेंबरशिप मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G Launch: आपके BSNL SIM में 4G नेटवर्क का सपोर्ट है या नहीं? ऐसे करें चेक

नोट: देखा जाए तो जियो और वोडाफोन के प्लान काफी सस्ते है, लेकिन डिज्नी + हॉटस्टार मेंबरशिप के लिहाज से देखें तो डेटा काफी कम रह जाता है। साथ ही प्लान में कॉलिंग भी नहीं मिल रही। वहीं, अगर आपको कॉलिंग, एसएमएस के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का Subscription फ्री चाहिए तो Airtel के प्लान को देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here