
8 जीबी रैम से लैस विश्व के पहले स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर को असूस ने पहली बार सीईएस 2017 के मंच से विश्व के सामने प्रदर्शित किया था। अपनी जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह स्मार्टफोन अब भारत आने को तैयार है। असूस इंडिया ने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से फोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है।
8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा यह दमदार स्मार्टफोन
असूस इंडिया की ओर से कंपनी के ट्वीटर पेज पर 5 सेकेंड का टीज़र पोस्ट किया गया है, जिसमें विश्व के पहले 8जीबी रैम वाले फोन के साथ ही ‘कमिंग सून’ लिखा है। हालांकि इस टीज़र के साथ ज़ेनफोन एआर की लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई माह में यह फोन देश के लॉन्च होकर सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।
We’re ready to change the way you see smartphones. The world’s first 8GB RAM phone is all set to land in India. #StayTuned pic.twitter.com/fvhMNv0hU4
— ASUS India (@ASUSIndia) June 19, 2017
असूस ज़ेनफोन एआर की बात करें तो यह फोन गूगल टैंगो और डेड्रीम रेडी पर पेश किया गया है। फोन में 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड डिसप्ले है तथा यह एंडरॉयड नुगट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है।

भारत में यह फोन 8जीबी रैम के साथ 6जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है तथा इस में 32जीबी, 64जीबी, 128जीबी तथा 256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। फोन में 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी मौजूद है।
गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग
भारत में इस फोन की कीमत क्या रहेगी इस बारें में तो अभी कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है और न ही अभी इस बात पर मुहर लगाई जा सकती है कि ज़ेनफोन एआर समान फीचर व स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर ही देश के बाजार में कदम रखेगा। लेकिन इतना माना जा रहा है कि यह एप्पल, सैमसंग, शाओमी व वनप्लस5 के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।


















