
Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने नए प्लान Rs 750 को पेश किया था। यह कंपनी का अकेला ऐसा प्लान था जो कि 90 दिनों की वैधता के साथ लाया गया था। वहीं, अब कंपनी ने 750 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Jio Prepaid Recharge Plan) में चुपके से 1 रुपये की कटौती करते हुए इसे 749 रुपये (Jio Rs 749 Plan) कर दिया है। वहीं, Recharge में मिलने वाले बेनिफिट्स को भी कम कर दिया है। आइए आगे जानते हैं अब इस रिचार्ज में क्या कुछ मिलेगा।
डेली मिलेगा 2GB डाटा
अब यूजर्स को 749 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में डेली 2 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, जियो के इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही इस रिचार्ज में पहले की तरह ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। यानी यूजर्स को 90 दिन के लिए कुल 180 जीबी का इंटरनेट डाटा मिल रहा है। हालांकि, पहले की तरह 100MB का अतिरिक्त डाटा अब रिचार्ज में नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 30 Days Recharge: 28 नहीं पूरे 30 दिन चलेंगे जियो के ये 4 रिचार्ज, प्राइस भी है काफी कम

इसके अलावा 749 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की अन्य सुविधाओं की बात करें तो इसमें जियो के सभी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। ग्राहकों को जियो सूट्स एप जैसे JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity और JioCloud एप्स का फायदा भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio का 31 दिन तक चलने वाला Calendar Month Plan, फ्री कॉलिंग और डाटा का मिलेगा भरपूर मजा

750 रुपये में दो प्लान थे क्लब
आपको याद दिला दें कि कंपनी ने 750 रुपये वाले प्लान को लॉन्च करते समय यह जानकारी दी थी कि इसमें 2 प्लान जुड़े हुए हैं एक की कीमत 749 रुपए है तो दूसरे की कीमत 1 रुपए है। 749 रुपये में 90 दिन की वैधता और डेली 2GB डाटा, फ्री एसएमएस, कॉलिंग है। वहीं, इसके साथ ही जियो का 1 रुपए वाला प्लान भी क्लब किया गया है जिसके तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए 100MB डाटा ऑफर किया जा रहा था जो कि अब खत्म हो गया है।


















