
Blaupunkt की तरफ से 75 इंच स्क्रीन साइज वाला बड़ा स्मार्ट टीवी इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप अपने घर में ही सिनेमा हाल का फील लेना चाहते हैं तो इस बड़े साइज वाले टीवी को खरीदने का विचार किया जा सकता है क्योंकि इसमें मिलने वाली स्क्रीन साइज आपको ग्रैंड मूवी हॉल वाला एक्सपीरिएंस ही देगी। अगर बात करें Blaupunkt के इस 75-inch TV की तो इसमें Dolby Vision और ATMOS सपोर्ट दिया गया है। आइए आगे आपको इसकी कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
कीमत और सेल
Blaupunkt QLED स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 84,999 रुपये है। टीवी की बिक्री 23 सितंबर 2022 से शुरू होगी। वहीं, हाल ही में लॉन्च किए गए QLED TV मॉडल 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज की सेल भी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल यानी 23 सितंबर 2022 से शुरू होगी। इसे भी पढ़ें: लैपटॉप मार्केट के बाद अब टेलीविज़न के बाजार में तहलका मचाएगी Acer, ला रही है 5 नए Smart TV

ऑफर
इस सेल में Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 8 फीसद डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही ICICI बैंक कार्ड पर 10 फीसद डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही Paytm से खरीद पर 10 फीसद इश्योर्स सेविंग का ऑप्शन दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Blaupunkt का 75 इंस बेजेललेस प्रीमियम टीवी की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो यह टीवी 4k रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इस टीवी में डिजिटल न्वॉइज फिल्टर और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट दिया मौजूद है। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी में सिनेमैटिक और रिच साउंड क्वॉलिटी सपोर्ट प्लेस किया गया है। टीवी 2GB रैम और 32GB रैम सपोर्ट के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: सस्ते QLED 4K TV हुए लॉन्च, घर को बना देंगे सिनेमाघर! ये है शुरुआती प्राइस

शानदार साउंड के लिए टीवी में 60W स्पीकर आउटपुट दिया गया है। यह टीवी एंडरॉयड 10 टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, इस टीवी में डॉल्बी विजन, डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी एटमास और DTS ट्रू-सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 6000 से ज्यादा ऐप्स और गेमिंगि ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Hotstar, Zee5 का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 550 nits का पीक ब्राइटनेस दिया गया है।


















