
Tecno Pova Neo 5G Launch Date: टेक्नो (Tecno) ने हाल ही में भारतीय बाजार में India’s first multi-colour changing smartphone TECNO CAMON 19 Pro Mondrian को पेश किया था। वहीं, इस फोन के कुछ दिन बाद ही अब कंपनी 5G Service लॉन्च से पहले अपने बड़ी बैटरी वाले फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। दरअसल, कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन Tecno Pova Neo 5G की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ ही MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस होगा। आइए आगे आपको फोन के बारे में और जानकारी देते हैं।
23 सितंबर को लॉन्च होगा 5G फोन
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत जनवरी में टेक्नो पोवा नियो फोन का 4जी वेरिएंट लॉन्च किया गया था, वहीं अब इसका 5G वर्जन दस्तक देने जा रहा है। Tecno India ने ट्विटर के माध्यम से अनाउंस किया है कि Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन भारत में 23 सितंबर यानी शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। होंगे ये फीचर्स हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि टेक्नो पोवा नियो 5जी फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, लॉन्च डेट के साथ खुलासा हो गया है कि टेक्नो पोवा नियो 5जी फोन 6000mAh बैटरी होगी जो कि 18W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 6,499 रुपये में लॉन्च होगा सस्ता मोबाइल फोन Tecno POP 6 Pro, इस दिन होगी इंडिया में एंट्री
Get ready to say goodbye to battery anxiety with the TECNO POVA NEO 5G, a smartphone with 6000mAh mega battery & 18W flash charger. .
Choose the best of its kind & unleash the powerful battery!
Launching on 23rd of September.
#TECNO #TecnoMobile #TECNOPOVANEO5G #POVANEO5G pic.twitter.com/2pLAtl5iUd— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) September 21, 2022
Tecno Pova Neo 5G लीक स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इस 5जी फोन 6.9-inch AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, फोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज होगी।वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Tecno Mobile Phones Under 7000 : कम बजट में दमदार फीचर वाले जबरदस्त स्मार्टफोन

Tecno Pova Neo 5G price
रिपोर्ट्स के अनुसार Tecno Pova Neo 5G की कीमत भारत में 17,000 रुपये से 19,000 रुपये के बीच होगी। वहीं, फोन को Sapphire Black और Sprint Blue कलर में पेश किया जाएगा।





















