
देश में एक तरफ रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) अपनी 5G सर्विस को शुरू कर देशवासियों को बड़ी सौगात दे चुकी हैं। वहीं, अभी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भारत संचार निगम लिमिटेड 3G पर ही अटकी हुई है। हालांकि खबर है कि कंपनी जल्द ही अपनी 4G सर्विस (BSNL 4G Service) को शुरू कर सकती है। अगर आप भी बीएसएनएल यूजर्स हैं और इसकी 4जी सर्विस के आने का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने खुद इस बात की जानकारी दे दी है। कंपनी ने एक मोबाइल यूजर के ट्विट का जवाब देते हुए अपने ऑफिशियल अकाउंट से बताया कि कंपनी अगले साल फरवरी—मार्च तक अपनी 4जी सर्विस को पेश कर सकती है।
BSNL 4G लॉन्च को लेकर ये कहा कंपनी ने
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने बीएसएनएल इंडिया को टैग करके Tweet करते हुए पूछा कि 4जी कब लॉन्च होगा। वहीं, इसके जवाब में बीएसएनएल रिप्लाई करते हुए जानकारी दी कि 4G लॉन्च की सटीक तारीख बताना आसान नहीं है। लेकिन, BSNL को 4G लाइसेंस रिवाइवल पैकेज में प्राप्त हो चुका है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इनका इंस्टॉलेशन फरवरी-मार्च 2023 में शुरू होगा। इसे भी पढ़ें: 12 महीने चलने वाला BSNL का सबसे सस्ता Recharge, भर-भर कर मिलता है डाटा और कॉलिंग

क्या BSNL 4G के बाद आएगी 5G सर्विस
इससे साफ है कि मार्च तक 2023 तक बीएसएनएल 4G पेश किया जा सकता है। वहीं, इसके बाद BSNL 5G को पेश किया जाएगा। टेलिकॉम मिनिस्टर भी खुद जानकारी दे चुके हैं कि अगले साल 15 अगस्त को BSNL 5G Launch कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार की ओर से जानकारी पहले ही दी जा चुकी है कि 5G की दरें ज्यादा नहीं होंगे।

Jio-Airtel 5G सर्विस हुई शुरू
गौरतलब है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल अपनी 5G सर्विस को शुरू कर चुकी हैं। दोनों ही कंपनियां देश के कई राज्यों में अपने यूजर्स के लिए 5G सर्विस प्रोवाइड करा रही हैं। हालांकि, अभी भी यूजर्स को 5G इस्तेमाल करने में थोड़ी परेशानी आ रही है। इसे भी पढ़ें: Jio की भी हुई बोलती बंद! BSNL Plan में 80 दिनों के लिए मिलेगा Unlimited Data, Calls और SMS

5G के लिए नहीं नए SIM की जरूरत
आपको बता दें कि 5G इस्तेमाल के लिए किसी भी यूजर को फिलहाल नए सिम की जरूरत नहीं है क्योंकि जियो और एयरटेल ने साफ कर दिया है कि 5G का इस्तेमला यूजर्स पहले से मौजूद SIM Card पर कर सकते हैं। वहीं, अभी कंपनियों ने 5G Recharge Plan भी पेश नहीं किए हैं और 4G प्लान पर 5G का इस्तेमाल किया जा रहा है।









