
BSNL Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea को काफी समय से सरकारी कंपनी संचार निगम लिमिटेड (BSNL) चुनौती पेश कर रही है। वहीं, इसी कड़ी में कंपनी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान कम बजट में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डाटा वाले एक ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया था जो कि जल्द ही बंद होने वाला है। अगर आप BSNL Broadband Users हैं तो इस प्लान के बंद होने से पहले रिचार्ज कराकर लंबी वैधता, डाटा और कई बेनिफिट्स का लाभ लिया जा सकता है। आइए आपको आगे प्लान की कीमत और उसमें मिलने वाले लाभ के साथ ही प्लान बंद होने की लास्ट डेट की जानकारी देते हैं।
प्लान की लास्ट डेट
हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह BSNL का 775 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसे कंपनी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान एक ऑफर के रूप में पेश किया था। वहीं, अब 15 नवंबर, 2022 को कंपनी इसे अपनी ब्रॉडबैंड प्लान की लिस्ट से हटाने जा रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL 4G लॉन्च को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानें कब तक शुरू होगी सर्विस

200GB मिलेगा डाटा और 75 दिन की वैधता
अगर बात करें बीएसएनएल के इस प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 75 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, 775 रुपये वाले इस प्लान में डाटा की भी कोई कमी नहीं होने वाली है। रिचार्ज में 150 Mbps इंटरनेट स्पीड और 2000 GB (2TB) इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इतना नहीं मिलने वाला डाटा अनलिमिटेड है यानी 2TB डाटा की यूज करने के बाद ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड घटकर 10 Mbps हो जाएगी लेकिन, इंटरनेट मिलता रहेगा। वहीं, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है।

OTT बेनिफिट्स
प्लान में डाटा और कॉलिंग के साथ ही OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान के साथ ग्राहकों को ओटीटी बेनिफिट्स के तौर पर Disney+ Hotstar, SonyLIV, ZEE5, Voot, Lionsgate, Shemaroo, Hungama और Yupp TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 12 महीने चलने वाला BSNL का सबसे सस्ता Recharge, भर-भर कर मिलता है डाटा और कॉलिंग
नोट: यह ब्रॉडबैंड प्लान बीएसएनएल भारत फाइबर के तहत उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि अगर आप अभी तक बीएसएनएल के ग्राहक नहीं हैं, तो आप फाइबर ब्रॉडबैंड डोमेन में बीएसएनएल की सर्विस का लुत्फ लेने के लिए इस प्लान को देख सकते हैं।




















