
रेडमी ब्रांड से जुड़ी खबरें आ रही है कि कंपनी अपनी नई Redmi K60 series पर काम कर रही है जो दिसंबर महीने में टेक मंच पर दस्तक दे सकती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि सीरीज़ के तहत Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60 Gaming Edition लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज एक नए लीक में इस सीरीज़ के कैमरा सेग्मेंट की डिटेल्स भी सामने आ गई है। आगे जानकारी दी गई है कि रेडमी के60, रेडमी के60 प्रो और रेडमी के60 गेमिंग 5जी फोन किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे।
Redmi K60 Series का कैमरा
रेडमी के60 सीरीज़ के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक के अनुसार Redmi K60 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह Redmi K60 Gaming 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सीरीज़ के बेस मॉडल Redmi K60 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो Redmi K60 Series के सभी स्मार्टफोन optical image stabilisation (OIS) सपोर्ट करेंगे।

Redmi K60 Series का प्रोसेसर
लीक के अनुसार रेडमी के60 स्मार्टफोन को मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह चिपसेट 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने की क्षमता रखता है। वहीं रेडमी के60 प्रो को मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक की मानें तो खासतौर पर गेमिंग लवर्स के लिए बनाए जा रहे रेडमी के60 गेमिंग एडिशन को पावरफुल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस कर लॉन्च किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस सीरीज़ में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 2के डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं पवार बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों इस सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर देगी तथा Redmi K60, Redmi K60 Pro और K60 Gaming 5G लॉन्च अनाउंस कर देगी।












