इंटेक्स ने उतारा सबसे कम कीमत का फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन क्लाउड स्कैन एफपी

Join Us icon

पिछले माह पर अगर आप नजर डालते हैं तो देखेंगे कि इंटेक्स ने सबसे ज्यादा फोन लॉन्च किया है। किसी भी भारतीय या चीनी कंपनी ने इतना फोन नहीं पेश किया जितना की इंटेक्स ने। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी के ज्यादातर फोन 5,000 रुपये के बजट के आसपास ही हैं। वहीं इस बार इंटेक्टस ने 4,000 रुपये के बजट में फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इंटेक्स ने क्लाउड स्कैन एफपी उतारा है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। यह कंपनी का अब तक का सबसे कम कीमत में फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन है। आगे हमने इस फोन के बारे में पूरी जानकारी दी है।

डिजाइन:
इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी की बॉडी मैटल फ्रम पर बनी है और बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का है। फोन का बैक पैनल थोड़ा टैक्सचर्ड है जो पकड़ने में बेहतर ग्रिप देगा। वहीं पिछले पैनल में ही आपको फिंगप्रिंट स्कैनर दिखाई देगा। यह फोन कैंपेन और डार्क ब्लू रंग में उपलब्ध है।

सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

डिसप्ले:
इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफबी में 5-इंच एफडब्ल्यूवीजीए एलसीडी डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 854×480 पिक्सल। हालांकि स्क्रीन कोटिंग के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रोसेसर व मैमोरी
फोन को स्प्रेडेट्रम एसससी7731 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.2गीगहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली 400 जीपीयू है तो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाता है। इस फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके अलावा आपको कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। आप 32जीबी के माकइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 6 लॉन्च, इसमें है शानदार म्यूजिक के लिए बी-बेस इंटीग्रेशन

सॉफ्टवेयर
इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है और इसमें मातृभाषा, डेलीहंट, सावन, क्यूआर कोड, इंटेक्स सर्विस और फिलर जैसे ऐप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं।

कैमरा
फोटोग्राफी के मामले मेंं भी यह फोन कम नहीं कहा जा सकता। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल रियर कैमरा है और इसी के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी केमरा भी मिलेगा। रियर कैमरे के साथ आपको ​फ्लैश मिलेगा।

5 सबसे सस्ते फिं​गर​प्रिंट स्कैनर वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 3जी वाइफाई और ब्लूटूथ है लेकिन 4जी एलटीई सपोर्ट नहीं मिलेगा।

बैटरी
पावर बै​कअप के लिए 2,450 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है​ कि यह 5 घंटे का टॉकटाइम और 110 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।

उपलब्धता
इंटेक्स का नया स्मार्टफोन क्लाउड स्कैन एफपी में आनलाइन स्टोर स्नैपडील पर उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 3,999 रुपये है। वहीं यदि फोन की खरीदारी आप स्टैंडर्ड चार्टर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो 20 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।