Jio Vs Airtel: किसके 199 रुपये वाले प्लान में है दम, जानें यहां

Join Us icon

Airtel ने हाल ही में अपने ग्राहकों को खुश करते हुए नया और सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। यह प्लान 199 रुपये में आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि Airtel 199 Plan में बाकी प्लान की तरह 24 या 28 दिनों की वैलिडिटी नहीं ऑफर की जाती है बल्कि इसमें पूरे 30 दिन की वैधता मिलती। वहीं, Airtel 199 Plan की टक्कर में Jio 199 Plan आता है। हालांकि, दोनों प्लान की कीमत एक है लेकिन, मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग हैं। एक कीमत होने के कारण आज हमने इस आर्टिकल में दोनों प्लान की तुलना कर यह जानने की कोशिश की है कि किस प्लान में ज्यादा पावर है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

airtel-rs-199-plan

  • डाटा: अगर बात करें 199 रुपये वाले नए प्लान की तो इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए कुल 3जीबी डाटा मिलता है। वहीं, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 1MB डाटा के लिए आपको 50 पैसे खर्च करने होंगे।
  • वैधता और एसएमएस: वहीं, इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में टोटल 300 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
  • फ्री कॉलिंग: इतना ही नहीं नए रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा भी मिलेगा। एडिशनल बेनिफिट की बात करें तो रिचार्ज में कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Jio का 199 रुपये वाला प्लान

jio-rs-199

  • डाटा: जियो के 199 रुपये वाले प्लान में कंपनी 1.5 जीबी डाटा डेली दे रही है। वहीं, इस रिचार्ज में आपको कुल 34.5 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।
  • वैधता और एसएमएस: इस प्लान की वैधता 23 दिनो की है। वहीं, कंपनी रोजाना आपको 100 एसएमएस भी देती है।
  • फ्री कॉलिंग: वहीं रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस मिल जाती है और इसके अलावा कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।

Note: अगर आप ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए Jio 199 Plan अच्छा रहेगा। हालांकि, इसमें Airtel 199 के मुकाबले 6 दिनों की कम वैलिडिटी मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here