
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? हिमाचल प्रदेश और गुजरात के साथ ही 5 दिसंबर को संपन्न हुए छह लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के रिजल्ट भी 8 दिसंबर को जारी होने हैं। अगर आप भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट्स का लाइव अपडेट जानना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन अपने फोन में अपडेट चेक कर सकते हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
चुनाव परिणामों की लाइव स्ट्रीमिंग
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम कल 8 दिसंबर को शुरू होगा। अगर आप इन चुनावों के परिणामों के लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल फ़ोन में देखना चाहते हैं। तो अलग अलग न्यूज़ चैल सुबह से ही लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करेंगे। ये सभी प्रसारण आप अपने फ़ोन में Youtube में लाइव देख सकते हैं। भारत में काम कर रहे सभी न्यूज़ चैनल Youtube में मौजूद हैं और लाइव टेलीकास्ट भी करते हैं।
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
अगर आप न्यूज़ चैनलों के शोर-शराबे से दूर रहकर हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव का रिज़ल्ट लाइव देखना चाहते हैं। तो आप इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट और ऐप पर लाइव चुनाव परिणाम देख सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर चुनाव देख सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विधानसभा की सीट और पार्टी के मुताबिक परिणाम देख सकते हैं। इलेक्शन कमीशन समय समय पर अपनी वेबसाइट में परिणामों को अपडेट करता है। यह भी पढ़ें : 13GB रैम और 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इलेक्शन कमीशन की ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की ऐप – Voter Helpline पर भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम लाइव देख सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : ECI की ऑफिशियल ऐप – Voter Helpline को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और आईओओस पर पर उपलब्ध है।
स्टेप 2 : ऐप के होमपेज ओपन करें और ‘Results’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : यहां आपको गुजरात, हिमाचल और लोकसभा बाईइलेक्शन रिज़ल्ट्स के तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
कब शुरू होगी वोटों की गिनती
गुजरात, हिमाचल प्रदेश और 6 लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी। विधानसभा चुनावों के परिणाम शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कहां किसकी सरकार बनती है।










