100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Ace 2! रैम, प्रोसेसर और कैमरा की डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 2 की स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आई है।
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 पर लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में 16GB RAM दी जा सकती है।
  • वनप्लस ऐस 2 स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है।

वनप्लस से जुड़ी खबर रही है कि कंपनी अपने ‘ऐस’ सेग्मेंट का नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 लॉन्च करने के योजना बना रही है। इस मोबाइल फोन की चर्चा यूं तो पिछले महीने से ही है लेकिन अब माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर यह स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। वनप्लस ऐस 2 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और 100W fast charging जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जिनकी पूरी डिटेल आगे दी गई है।

100w fast charging phone oneplus ace 2 full specifications

OnePlus Ace 2 की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

  • Curved AMOLED डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
  • 50MP Camera
  • 100W fast charging
  • 5,000mAh battery

वनप्लस ऐस 2 से जुड़ी सभी स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो डुअल 5जी कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 13 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं पहले सामने आए लीक की मानें तो यह मोबाइल 16 जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है।

100w fast charging phone oneplus ace 2 full specifications

OnePlus Ace 2 के नए लीक में दावा किया गया है कि यह फोन एमोलेड पैनल स्क्रीन होगी जो कर्व्ड पैनल पर बनी होगी। नए लीक में स्क्रीन साईज़ नहीं बताया गया है लेकिन पहले सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसमें 6.7 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5के रेज्ल्यूशन वाली होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

यह भी पढ़ें: सबसे पावरफुल Gaming Phone लॉन्च, इसमें है 16GB रैम, 165W 6000mAh बैटरी और ना दिखने वाला सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वनप्लस ऐस 2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही लीक्स के अनुसार यह फोन 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

100w fast charging phone oneplus ace 2 full specifications

OnePlus Ace 2 को 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा, यह बात भी लीक में सामने आई है। बड़ी बैटरी के साथ ही इस स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। यह मोबाइल फोन मार्केट में कब तक एंट्री लेगा इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

OnePlus 11 कब होगा लॉन्च

वनप्लस 11 स्मार्टफोन पूरी दुनिया में सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा जो 4 जनवरी 2023 को टेक मंच पर एंट्री लेगा। लॉन्च के बाद इस वनप्लस मोबाइल की सेल भी सबसे पहले चाइना में ही शुरू होगी। चाइना लॉन्च के तकरीबन एक महीने बाद OnePlus 11 इंडिया में एंट्री लेगा। 7 फरवरी 2023 को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इंडिया में आयोजित ईवेंट के जरिय ही यह मोबाइल फोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here