16GB RAM पर लॉन्च हुए Redmi K60 और K60 Pro, ताकत के दम पर देंगे सीधे OnePlus को टक्कर

Join Us icon
Highlights

  • Redmi K60 Series आज चीन में लॉन्च हो गई है।
  • सीरीज़ में Redmi K60, K60 Pro और K60E स्मार्टफोन आए हैं।
  • ये तीनों 5जी रेडमी मोबाइल हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं।

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपनी के60 सीरीज़ को पेश कर दिया है। चीन में लॉन्च ​हुई इस ताकतवर स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E उतारे गए हैं। ये तीनों रेडमी मोबाइल 5जी की ताकत से लैस होकर आए हैं जिनमें आपको पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे। आगे हमने रेडमी के60 और के60 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दी है जो फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर OnePlus को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं।

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

Redmi K60 Pro Price

रेडमी के60 प्रो स्मार्टफोन चीन में पांच  मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। ये वेरिएंट्स 8जीबी रैम, 12जीबी रैम और 16जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। सबसे छोटे वेरिएंट में 128जीबी तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज दी गई है। इनकी कीमत आप आगे नीचे देख सकते हैं।

Redmi K60 Pro 8GB RAM + 128GB Storage = 3299 युआन (तकरीबन 39,000 रुपये)
Redmi K60 Pro 8GB RAM + 256GB Storage = 3599 युआन (तकरीबन 42,800 रुपये)
Redmi K60 Pro 12GB RAM + 256GB Storage = 3899 युआन (तकरीबन 46,300 रुपये)
Redmi K60 Pro 12GB RAM + 512GB Storage = 4299 युआन (तकरीबन 51,000 रुपये)
Redmi K60 Pro 16GB RAM + 512GB Storage = 4599 युआन (तकरीबन 54,700 रुपये)

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

Redmi K60 Price

रेडमी के60 वनिला मॉडल में भी प्रो की ही तरह पांच मैमोरी वेरिएंट्स हैं। ये भी 8जीबी रैम, 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के साथ आए हैं तथा 128जीबी स्टोरेज, 256जीबी स्टोरेज तथा 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

Redmi K60 8GB RAM + 128GB Storage = 2499 युआन (तकरीबन 29,700 रुपये)
Redmi K60 8GB RAM + 256GB Storage = 2699 युआन (तकरीबन 32,000 रुपये)
Redmi K60 12GB RAM + 256GB Storage = 2999 युआन (तकरीबन 35,700 रुपये)
Redmi K60 12GB RAM + 512GB Storage = 3299 युआन (तकरीबन 39,000 रुपये)
Redmi K60 16GB RAM + 512GB Storage = 3599 युआन (तकरीबन 42,800 रुपये)

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

Redmi K60 और K60 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले –

ये दोनों रेडमी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुए हैं जो 3200 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच 2के डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह स्क्रीन 12बिट एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यू डिमिंग और 1400निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

प्रोसेसर –

Redmi K60 Pro में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर है जो 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर Redmi K60 स्मार्टफोन 4एनएम फेब्रिकेशन्स वाले ही क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। रेडमी के60 LPPDDR5 RAM + UFS 3.1 storage पर काम करता है तथा प्रो मॉडल LPPDDR5x 8533Mbps RAM + UFS 4.0 storage सपोर्ट करता है।

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

कैमरा –

दोनों रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। रेडमी के60 के बैक पैनल पर जहां 64MP Omnivision OV64B प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं रेडमी के 60 प्रो एफ/1.88 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX800 प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन OIS + EIS फीचर से लैस हैं तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर 2MP मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16एमपी सेल्फी कैमरा मौजूद है।

xiaomi Redmi K60 Pro launched know price features specifications details

बैटरी –

पावर बैकअप के लिए Redmi K60 Pro स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। वहीं Redmi K60 को 5,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये दोनों मोबाइल फोन 30W wireless charging तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here