BSNL SIM Card अगले 24 घंटे में हो जाएंगे बंद! क्या आपको भी मिली ये खबर?

Join Us icon
Highlights

  • खबर है कि BSNL सिम 24 घंटे में बंद हो जाएंगे।
  • वहीं, बताया जा रहा है कि BSNL भी बिकने जा रही है।
  • दरअसल, यह दोनों ही खबर झूठी हैं।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को लेकर कुछ समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि घाटा होने के कारण सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL को बेचा जा रहा है। वहीं, इसके अलावा इस बात लेकर भी खबर है कि TRAI की ओर से कस्टमर केवाईसी (KYC) को सस्पेंड कर दिया गया है और अगले 24 घंटे में बीएसएनएल का सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह दोनों ही बातें पूरी तरह से गलत हैं। सरकारी फैक्ट चेक संस्था पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस दावे का खंडन किया है।

24 घंटे में बंद हो जाएगी सिम!

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि BSNL कंपनी के सिम 24 घंटे में बंद जाएगी। इस खबर में बताया जा रहा है टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार अगर आप केवाईसी अपडेट नहीं कराते हैं, तो आपका सिम अगले 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 65 दिन चलने वाला BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा

दरअसल, यह खबर बिल्कुल झूठ है। पीटीआई की तरफ से दावा किया जाता है कि केवाईसी अपडेट की सूचना पूरी तरह से फेक है। BSNL की तरफ से ऐसा किसी प्रकार का नोटिस जारी नहीं किया जाता है। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूजर्स को इस तरह के दावों पर पर्सनल और बैंक डिटेल दे देते हैं, जिससे वह साइबर ठगों के शिकार बन जाते हैं। इसे भी पढ़ें: 180 दिन चलने वाला BSNL का प्लान, डेली कॉलिंग और 2GB डाटा मिलेगा फ्री

किसी से शेयर न करें पर्सनल जानकारी

आपको बता दें कि BSNL केवाआईसी अपडेट के नाम पर ओटीटी या फिर मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल नहीं किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से ऑनलाइन हैकर्स आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर लेते हैं, जिसका इस्तेमाल बैंक फ्रॉड जैसी काम में लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here