Moto G53 5G प्राइस लीक, लॉन्च से पहले ही हुआ कीमत आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Moto G53 5G फोन 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च होगा।
  • इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 209 यानी 18,500 रुपये के करीब होगी।
  • फोन का ग्लोबल मॉडल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट पर काम करेगा।

Moto G53 5G को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही है कि इस फोन का ग्लोबल मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है। विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स में इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आ चुकी है और अब फोन की कीमत पर से भी पर्दा उठ गया है। नई रिपोर्ट में मोटो जी53 5जी के मैमोरी वेरिएंट्स और प्राइस का खुलासा हुआ है। यह मोटोरोला फोन एक मिडबजट डिवाईस होगा और इसके प्राइस आप आगे देख सकते हैं।

Moto G53 5G Price

Moto G53 5G को लेकर टेक वेबसाइट प्राइसबाबा ने बताया है कि यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में मार्केट में एंट्री लेगा। वेबसाइट के अनुसार यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। मोटो जी53 5जी की कीमत EUR 209 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब होगी। यह फोन के यूरोपियन मॉडल की जानकारी है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में मोटोरोला जी53 और भी सस्ते दामों पर एंट्री लेगा।

Moto G53 5G phone to launch soon in Global market with Snapdragon 4 Gen 1
MOTO G Play 2023

Moto G53 5G Specifications

  • Snapdragon 4 Gen 1
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 6.5 120Hz Display
  • 18W 5,000mAh Battery

Moto G53 5G को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन के ग्लोबल मॉडल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आ रही है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera वाला Infinix Note 12i 2022 स्मार्टफोन 25 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक की मानें तो मोटो जी53 5जी फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर सपोर्ट करेगा। यह डेफ्थ सेंसर या मैक्रो सेंसर हो सकता है।

Moto G53 5G phone to launch soon in Global market with Snapdragon 4 Gen 1
MOTO G Play 2023

लीक्स के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित माययूआई 5.0 पर एंट्री ले सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Moto G53 5G 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here