लेनोवो फोन में लगी आग, भारतीय छात्र झुलसा

Join Us icon

स्मार्टफोन में आग लगने तथा बैटरी ब्लास्ट होने की घटनाएं एक ओर जहां स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। वहीं लोगों के मन में डर और खौफ भी पैदा करती हैं। इस डर की हदें तब अधिक बढ़ जाती है जब ऐसी ही अप्रिय घटना आपके आस-पास घटती है। स्मार्टफोन में आग का एक और मामला भारत से ही सामनें आया है जिसमें 21 साल के लड़के की जेब में रखे फोन ने आग पकड़ ली।

4जीबी रैम वाले मोटो के इस फोन की कीमत हुई कम, जानें कहां से खरीदें

एंडरॉयडमार्वल वेबसाइट के मुताबिक इस बार लेनोवो के6 स्मार्टफोन में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। खबर के अनुसार 21 साल के एक छात्र ने अपनी पेंट की पॉकेट में फोन को रखा हुआ था और वह बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रहा था। अचानक उसे पैंट में गर्मी का अहसास हुआ और उसकी जेब से धुंआ उठने लगा। आननफानन में युवक ने अपना फोन जेब से निकाल कर फेंक दिया, जिसके बाद वह फोन काफी देर तक सुलगता रहा।

इस दुर्घटना में छात्र को काफी नुकसान हुआ और वह तुरंत बाद अस्पताल की ओर दौड़ा जहां उसका उपचार किया गया। आग की वजह से छात्र को फर्स्ट-डिग्री बर्न हुआ है जिसका ईलाज चल रहा है। खबर के अनुसार लेनोवो का यह फोन दिसंबर 2016 की 28 तारीख को केरल के मोबाईल स्टोर से खरीदा गया था। जिसका बिल भी छात्र ने सबूत के तौर पर जमा कराया है।

जानें कैसे से खरीदें शाओमी मी मैक्स 2, इसमें है 5,300 एमएएच बैटरी और 6.44-इंच स्क्रीन

अब बेशक इस तरह की घटनाएं किसी बड़े हादसे में तब्दील होने से पहले ही संभाल ली जाती हो लेकिन फोन में आग लगना और बैटरी के धमाके स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा पर तलवार की तरह लटके रहते हैं। सैमसंग, एप्पल जैसे मंहगें डिवाईस के बाद लेनोवो के ये बजट फोन अब आम आदमी में खौफ फैला रहे हैं।