मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया जियो का 4जी फीचर फोन

Join Us icon

इस साल फरवरी में खबर आई थी कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो बेहद सस्ते 4जी फीचर फोन को पेश कर सकती है। हालांकि उसके बाद से फोन को लेकर कई कयास लगाए गए और फोन के कीमत को लेकर कई जानकारियां भी आईं लेकिन कंपनी ने इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी। हाल में यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को एजीएम की मीटिंग में कपंनी लॉन्च कर सकती है और आज मुकेश अंबानी ने इस बहुचर्चित फोन से पर्दा उठा दिया है।

मुकेश अंबानी ने जानकारी दी है कि जियो 4जी वोएलटीई फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में वॉइस के साथ डाटा भी चलेगा और आप वॉइस कमांड का भी उपयोग कर सकते हैं। जियो के इस 4जी फीचर को लाइफ ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है। फोन में 2.4—इंच क्यूवीजीए डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन में 3.5—एमएम आॅडियो जैक और टॉर्च लाइट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
jio-feature-phone-1

इसके साथ ही कंपनी ने जियो फीचर फोन के लिए एक खास प्लान भी लॉन्च किया है जहां आप सिर्फ 153 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का लाभ उठा सकते है। परंतु यह सेवा सिर्फ जियो फीचर फोन पर ही होगा।

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि 4जी फीचर फोन के बावजूद इसे काफी स्मार्ट बनाया गया है। आप फोन में जनधन और यूपीए सहित अन्य अकाउंट को ऐड कर सकते हैं।