30 हजार का फोल्ड फोन! इंडिया में लॉन्च हुआ Nova Flip 5G, देखें स्टाइलिश डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Nova-Flip-5G-.jpg

अगर आप कोई सस्ता फ्लिप फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 5जी की स्पीड मिले, तो आज इंडिया में Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च हो गया है। यह भारतीय बाजार के सबसे सस्ते फ्लिप 5जी फोन की लिस्ट में शुमार हुआ है जिसे 30 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। नोवा फ्लिप 5जी फोन में दो डिस्प्ले, 8GB RAM, Dimensity 7300X प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 32MP Selfie सेंसर दिया गया है। प्राइस, सेल डिटेल्स सहित फीचर्स व फुल स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

एआई+ नोवा फ्लिप 5जी फोन को एंड्रॉयड आधारित nxtQ OS पर लाया गया है। यह मुड़ने वाला मोबाइल MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। स्मूथ और मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM दी गई है। वहीं ग्राफिकस के लिए यह मोबाइल Mali-G615 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह दो डिस्प्ले वाला फोन है। Nova Flip 5G में 2790 x 1188 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है जो फोन को ओपन करने के बाद मिलती है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद बैक पैनल पर 682 x 422 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगाई गई है। मेन डिस्प्ले पर AMOLED और कवर डिस्प्ले पर OLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। फोन की मेन डिस्प्ले पर 2160Hz PWM डिमिंग और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है जो बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है।

बताते चलें कि इस नोवा फ्लिप 5जी aerospace aluminum फ्रेेम पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। मोबाइल को बार-बार फोल्ड-अनफोल्ड करने पर भी इसका हिंज खराब नहीं होगा। इस फ्लिप फोन का मोटाई सिर्फ 7.2mm है और वजन 193 ग्राम है। वहीं स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है

फोटोग्राफी के लिए नोवा फ्लिप 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन को फोल्ड करके इसी बैक कैमरा से सेल्फी भी खींची जा सकती है। वहीं फ्लिप फोन की मेन डिस्प्ले पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Ai+ का Nova Flip 5G फोन 4,325एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस मुड़ने वाले मोबाइल की थिकनेस को देखते हुए इतनी पावर की बैटरी दिया जाना वाकई में अच्छा कहा जाएगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि इस सस्ते फ्लिप फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ai+ Nova Flip 5G फोन का लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। इस मोबाइल में 8GB RAM के साथ 256GB storage मिलती है। फोन की सेल अगले महीने यानी मई से शुरू होगी और इसे Glacier White कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी बैंक ऑफर के साथ नोवा फ्लिप 5जी को 29,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बेचेगी जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल रहेगा। इन ऑफर्स की विस्तृत डिटेल कंपनी की ओर से शेयर की जाते ही खबर में अपडेट कर दी जाएगी।