एयरटेल ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शुरू की 4जी वोएलटीई सर्विस, होगी मुफ्त एचडी कॉल

Join Us icon

जियो को टक्कर देने के मामले में एयरटेल कहीं भी पीछे नहीं रहना चाहता। एक ओर जहां जियो के फीचर फोन के जवाब में एयरटेल 2,000 रुपये से भी कम में अपना 4जी फोन ला रहा है। वहीं कंपनी ने अब वोएलटीई सर्विस के मामले में भी कमर कस ली है। हाल में खबर आई थी कि एयरटेल ने मुंबई में वोएलटीई सर्विस की शुरुआत कर दी है। वहीं अब कंपनी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस सेवा को शुरू करने की जानकारी दी है।

एयरटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी कि कंपनी की 4जी वोएलटीई सर्विस की शुरुआत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर दी गई है। अब यहां भी एयरटेल यूजर हाईडेफिनेशन कॉल का मजा उठा सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास एयरटेल की 4जी सिम हो तथा 4जी फोन में ही इसका उपयोग किया जाए। जानें कैसे करें अपने फोन में एयरटेल 4जी वोएलटीई सर्विस इनेबल

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एयरटेल ने 4जी वोएलटीई सर्विस के लिए किसी भी तरह के नए शुल्क का ऐलान नहीं किया है। जो यूजर पहले से ही एयरटेल 4जी सिम का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही चल रहे प्लान पर 4जी वोएलटीई सर्विस मिल जाएगी। यदि आपके पास 4जी वोएलटीई हैंडसेट है तो वोएलटीई नेटवर्क पर आने के साथ खुद ही कॉल वोएलटीई पर चला जाएगा और यदि नेटवर्क नहीं है तो वह साधारण 4जी नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा। 2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में रिलायंस जियो ने भारत में अपनी 4जी सर्विस की शुरुआत की थी और उसी के साथ कंपनी 4जी वोएलटीई लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने लॉन्च के साथ ही दावा किया था कि जियो नेटवर्क पर वाईस कॉल लाइफटाइम फ्री हैं। इसके बाद से ही दूसरे आॅपरेटर्स द्वारा भी 4जी वोएलटीई सर्विस की कोशिश देखने को मिली। एयरटेल ने पिछले महीने मुंबई से इस सर्विस की शुरुआत की दी जबकि वोडाफोन और आइडिया भी जल्द ही इस ​सर्विस को लॉन्च कर सकते हैं।