जानें Airtel 5G Plan, 5G Price, 5G Sim और 5G Speed के बारे में सब कुछ

Join Us icon

5जी को लेकर इंतजार कर रहे लोगों का सपना (5G launch in India) बस थोड़े ही दिनों में सच होने वाला है। 5G spectrum auction के पूरे होने के बाद से ही Jio और Vodafone Idea के साथ ही Airtel की भी 5G Service Live होने के दिन करीब आते जा रहे हैं। वहीं, हाल ही Airtel ने यह जानकारी दी कि अगले माह यानी अक्टूबर में Jio 5G को चुनौती देने के लिए कंपनी अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी अब तक अलग-अलग मौके पर Airtel 5G Plan, Airtel 5G Sim और Airtel 5G Speed तक के बारे में काफी जानकारी ऑफिशियल कर चुकी है। आइए आगे आपको अब तक सामने आइ घोषणाओं से रूबरू कराते हैं, जिससे आप Airtel 5G Launch से पहले ही यह जान पाएंगे कि आपको एयरटेल 5जी में क्या कुछ खास मिलेगा।

Airtel 5G launch in india you need 5g sim or not gopal vittal clarify 5g plan 5g price

  • क्या है 5G?
  • एयरटेल 5G लॉन्च डेट
  • एयरटेल रिचार्ज प्लान प्राइस
  • एयरटेल 5G सिम कार्ड
  • Airtel 5G स्पीड
  • Airtel 5G लाइव स्टेटस

5G क्या है?

5G की बात करें तो यह पांचवीं पीढ़ी का एक नया ग्लोबल वायरलेस स्टैंडर्ड है जो 4G नेटवर्क को सफल बनाता है। पिछली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क की तुलना में 5G हाई मल्टी-जीबीपीएस स्पीड से लैस है। हालांकि, इंडिया से पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया, यूरोप और चीन जैसे देश पहले ही 5G के साथ आगे बढ़ चुके हैं। इसे भी पढ़ें: 5G in India: क्या 5G अभी होगा फायदेमंद या 4G ही सही है, आप भी बताएं

Jio Airtel Vi 5G will be launched in these 13 cities first, see if your city is named or not 5g sim 5g plan 5g network

Airtel 5G लॉन्च डेट

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Sunil Mittal ने जानकारी दी कि Airtel 5G को अक्टूबर तक लाइव कर दिया जाएगा। हालांकि, इस उन्होंने किसी डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके बाद कंपनी के CEO Gopal Vittal का बयान सामने आया कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाएगी।

Airtel 5G launch date october revealed by sunil mittal 5g service 5g sim 5g plan

Airtel 5G रिचार्ज प्लान सस्ते होंगे या महंगे?

कुछ समय पहले टेलीकॉम कंपनी ए‍यरटेल को ऑपरेट करने वाली कंपनी भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के vice-chairman Akhil Gupta ने बताया था कि भले ही दूरसंचार प्रमुख सुपरफास्ट नेटवर्क के लिए प्रीमियम नहीं ले सकता है, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले टैरिफ देखने को मिल सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए एक संकेत है कि आने वाले समय में Airtel 5G Recharge Plan के प्राइस ज्यादा हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: क्या 4G SIM पर मिलेगी 5G सर्विस, या नए SIM की होगी जरूरत

Airtel 5G launch in august in india signs 5G network agreements with Ericsson Nokia Samsung

Airtel 5G के लिए लेना होगा नया SIM Card?

बता दें कि हाल ही में एयरटेल 5जी सर्विस लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी देते हुए Gopal Vittal ने बताया कि आपका एयरटेल सिम पहले से ही 5G सक्षम है। इसलिए आपको 5जी स्मार्टफोन पर बिना किसी रुकावट Airtel का पुराना सिम काम करेगा। 5जी सर्विसेज को एक्टिवेट करने के लिए फोन ली नेटवर्क सेंटिंग में जाकर 4जी या LTE के अलावा 5जी को चुनें और 5जी सर्विस का आनंद उठा पाएंगे।

airtel_5g_launch_1_

4जी की तुलना में 30 गुना ज्यादा होगी स्पीड

आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के सीईओ बता चुके हैं एयरटेल 5जी सर्विस की स्पीड बहुत ज्यादा तेज होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि Airtel 4G की तुलना में 20 से 30 गुना तक Airtel 5G की स्पीड मिलेगा। इस स्पीड में ग्राहक जरूरी फाइल को तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, एयरटेल 5जी ट्रायल के दौरान कंपनी 1 जीबीपीएस से ज्यादा की स्पीड पाने में सफल रही थी। लेकिन बताया जाता है कि यूजर्स को 400 और 500 एमबीपीएस तक की ही अधिकतम स्पीड मिलने वाली है।

5g in India Airtel 5G service 5g network Spectrum advance payment 8312 crore to DoT

ऐसे चेक करें शहर में 5G का स्टेटस

कंपनी ने अपने ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks App) के जरिए उनके शहर में 5जी सर्विस का स्टेटस चेक करने की जानकारी दी। हालांकि, वैसे तो कंपनी की प्लानिंग है कि देश के बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई आदि बड़े शहरों में 5जी सर्विस दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर दी जाए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here