Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा, लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, जैसे- Airtel Xstream Play, JioHotstar Mobile और Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं एयरटेल के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेलः

एयरटेल का सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026)

प्लानवैलिडिटी, डेटा और कॉलिंगबेनिफिट्स
₹19928 दिन, कुल 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिनHellotunes, Airtel Xstream Play
₹21928 दिन, कुल 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMSAirtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹29928 दिन, 1GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिनSpam Protection, Hellotunes, Adobe Express Premium
₹3191 महीना, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिनApple Music, Google One 30GB, Xstream Play
₹34928 दिन, 1.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगSpam Protection, Apple Music, Hellotunes
₹35530 दिन, कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिनAdobe Express Premium, Hellotunes
₹36130 दिन, कुल 50GB डेटाJioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
₹37930 दिन, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगUnlimited 5G, Google One, Apple Music
₹39928 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगJioHotstar Mobile, Unlimited 5G
₹40928 दिन, 2.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगSony LIV, Xstream Play, Unlimited 5G
₹42930 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगUnlimited 5G, Xstream Play
₹44928 दिन, 4GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंगXstream Play Premium, JioHotstar, Apple Music
₹46984 दिन, बिना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMSHellotunes, Adobe Express Premium
₹48977 दिन, कुल 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 SMSXstream Play, Hellotunes

Airtel ₹199 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन बजट विकल्प है जो मुख्य रूप से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और इंटरनेट का उपयोग बहुत ही कम करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स (Hellotunes), एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹219 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप (Airtel Xstream Play) का फ्री एक्सेस शामिल है, जिससे आप अपने फोन पर एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही, एडोब एक्सप्रेस प्रीमिय (12 महीनों) और फ्री हेलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹299 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प है, जो कम कीमत में रोज डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें एयरटेल की ओर से ‘India’s 1st Spam Fighting Network’ का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फ्रॉड कॉल्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही मुफ्त हेलो ट्यून्स (Hellotunes) का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, आपको 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत तकरीबन 4,000 रुपये है।

Airtel ₹319 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक आदर्श मंथली पैक है जो रोजाना डेटा और लंबी वैलिडिटी का बैलेंस चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने (30 दिन) की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान के तहत देश भर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की 12 महीने की सदस्यता, मुफ्त हैलो ट्यून्स, गूगल वन (30 जीबी क्लाउड स्टोरेज) और ऐपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel ₹349 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के बेस्टसेलर पैक्स में से एक है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो रोज इंटरनेट का सामान्य उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें स्पैम और स्कैम कॉल्स से सुरक्षा देने वाला स्पेशल प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को हेलो ट्यून्स, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन प्रोफेशन्स और यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी डेली लिमिट के एकमुश्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है और इसमें बिना किसी दैनिक बाध्यता के कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। इसके साथ, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) के फायदे मिलते हैं। इसके साथ, हैलो ट्यून्स सेट करने की सुविधा भी मिलती है।

Airtel ₹361 डेटा प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 361 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे बड़ा बल्क डेटा बूस्टर पैक है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बिना डेली लिमिट के भारी-भरकम डेटा की आवश्यकता होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें एक बार में कुल 50GB हाई-स्पीड डेटा दे दिया जाता है। इस पैक में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह मुख्य रूप से केवल डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकें या हाई-डेफिनिशन में वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकें। इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹379 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट वैल्यू पैक है जो पूरे 1 महीने (30 दिन) की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को देश भर में सभी नेटवर्क्स पर पूरी तरह अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यदि आप एयरटेल के 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं, तो इसमें पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 30 दिनों के लिए Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, ऐपल म्यूजिक (Apple Music) एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), हैलो का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹399 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है जो एंटरटेनमेंट और क्रिकेट के दीवाने हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 70GB) मिलता है। प्लान के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप लाइव स्पोर्ट्स और ट्रेंडिंग शोज देख सकते हैं। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium (करीब ₹4000 मूल्य का) और हैलो ट्यून का एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹409 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 409 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट भी चाहिए। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा मिलता है। प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। साथ ही, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play (20+ OTT ऐप्स) का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में रहने वाले ग्राहकों को पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाता है। इसके साथ, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) और हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹429 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो 28 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेली डेटा चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। ग्राहकों को देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) का एक्सेस, मुफ्त हैलो ट्यून्स और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीना) का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹449 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है जिन्हें प्रतिदिन बहुत ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 4GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान प्रीमियम फीचर्स से भरा हुआ है। इसमें ग्राहकों को JioHotstar Mobile (28 दिन) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जाता है जिससे 20+ OTT ऐप्स (जैसे Sony LIV, Lionsgate Play आदि) देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, 5G इनेबल्ड एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक और हैलो ट्यून का एक्सेस शामिल है।

Airtel ₹469 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लान विशेष रूप से उन बेसिक फोन यूजर्स या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है, बल्कि वे सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों (लगभग 3 महीने) की है। इसमें कोई डेटा नहीं मिलता है, लेकिन पूरे 84 दिनों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 900 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो लंबी वैलिडिटी के दौरान एक्टिव रहने के लिए इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स और 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹489 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन वैल्यू पैक है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं और मध्यम डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए एकमुश्त कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स और कुल 600 SMS शामिल हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, हैलो ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री कंटेंट) की सुविधा मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here