
एक दौर था जब कॉल और डाटा का इस्तेमाल काफी महंगी हुआ करता था। लेकिन, कुछ वर्षों में सस्ते प्लान आने के कारण वह दौर खत्म सा हो गया था। परंतु हाल ही में सभी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने प्रीपेड रिचार्ज की कीमत में इजाफा करने के बाद ऐसा लग रहा है कि कॉल और डाटा का इस्तेमाल करना धीरे-धीरे महंगा होने वाला है। दरअसल, टेलिकॉम कंपनियां अब प्रीपेड ग्राहकों को झटका देने के बाद पोस्टपेड ग्राहकों की जेब ढीली करने की तैयारी में हैं।
सूत्रों की मानें तो भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने पोस्टपेड प्लान महंगी कर सकती हैं। इससे पहले एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। वहीं, अगर बात करें पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा करने वाली रिपोर्ट की तो इसमें जियो द्वारा पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाए जाने की जानकारी नहीं है। लेकिन, अगर दूसरी कंपनियां अपने प्लान में इजाफा करती हैं तो हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि जियो भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा देगी। इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: क्या अब 23 दिनों का होगा मंथली प्लान, कंपनियों के मनमानी के आगे बेबस यूजर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अगर एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने पोस्टपेड प्लान महंगा करती हैं तो उनको कहीं और जाने की संभावना काफी कम है क्योंकि उनके लिए ब्रांड प्रिफरेंस और बेहतर अनुभव ज्यादा मायने रखता है।
हाल के दिनों में प्रीपेड प्लान में बढ़ोतरी के बाद भी पूरी दुनिया में भारत में टैरिफ सबसे सस्ती दर पर ग्राहकों को दिया जा रहा है। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पहले ही मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए 300 रुपए का एआरपीयू (एवरेज रियलाइजेशन पर यूजर) तक पहुंचने का संकेत दे चुकी हैं। वहीं, अभी एआरपीयू 130 रुपए के करीब है जोकि पांच साल पहले 200 रुपए से अधिक था। इसे भी पढ़ें: 94 रुपये में मिल रही 75 दिनों की वैलिडिटी! इस कंपनी ने तो कर दिया कमाल, Jio भी हुई हैरान
लेटेस्ट वीडियो
जेफरीज के अनुमान के मुताबिक पोस्टपेड बाजार की कीमत करीब 22,000 करोड़ रुपए है और यह सेक्टर के राजस्व का 15% और सेक्टर के सक्रिय ग्राहकों का 5% है। इनमें से लगभग 50-60% ग्राहक एंटरप्राइज ग्राहक हैं और 34% पोस्टपेड ग्राहक तीन महानगरों में स्थित हैं और अन्य 36% शहरी केंद्रित ए-सर्कल में स्थित हैं। ऑपरेटरों में वोडाफोन आइडिया की बाजार हिस्सेदारी सबसे अधिक 43% है, जिसके बाद भारती एयरटेल 28% है।














