Jio को पटखनी देने के लिए Airtel ने चली ये चाल, Netflix, Hotstar के साथ तीन नए प्लान किए लॉन्च

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में तीन नए पोस्टपेड मंथली रिचार्ज प्लान पेश किए थे। वहीं, अब जियो को पटखनी देते हुए Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए तीन नए प्लान को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी है। लॉन्च हुए नए प्लान्स को कंपनी ने 699 रुपये, 1099 रुपये और 1599 रुपये की कीमत में पेश किया है। साथ ही इन प्लान में यूजर्स को डाटा के अलावा भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए 17 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन दिए जा रहे हैं। आइए आगे आपको इन प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Airtel के नए प्लान में मिलेंगे 17 ओटीटी के सब्सक्रिप्शन
इन प्लान SonyLIV, ErosNow, Lionsgate Play, Hoichoi, ManoramaMax, Shemaroo, Ultra, HungamaPlay, EPICon, DivoTV, Klikk, Nammaflix, Dollywood और Shorts TV समेत 17 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ सभी प्लान में एयरटेल 4K Xstream Box के लिए 2 हजार रुपये का वन टाइम पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 350 से ज्यादा टीवी चैनल फ्री में देखने को मिलेंगे। आइए आगे एक-एक प्लान के बारे में डीटेल में जानते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio-Airtel यूजर्स रहें तैयार, जल्द मिलेगा 5G का तोहफा
Airtel का 699 रुपये वाला प्लान
अगर बात करें कंपनी के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान में मंथली 3333GB की FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान में कुल 15 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलेगा। लेकिन, इस प्लान में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं हैं।
Airtel का 1099 रुपये वाला प्लान
प्लान में मंथली 3333GB की FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। प्लान में मिलने वाला डाटा 200Mbps की स्पीड पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, इस प्लान में आपको 17 की जगह 16 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा। लेकिन, इस प्लान में भी एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स ऑफर के तहत आपको 350 से ज्यादा टीवी चैनल फ्री में देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: फिर कटेगी ग्राहकों की जेब, महंगे हो सकते हैं Airtel, Jio और Vi के प्लान!
Airtel का 1599 रुपये वाला प्लान
यह कंपनी द्वारा तीनों प्लान में से सबसे महंगा प्लान है। प्लान में मंथली 3333GB की FUP लिमिट के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। डाटा को 300Mbps की स्पीड पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस प्लान में सभी 17 ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा।