Airtel 5G Launch से पहले Airtel 4G की स्पीड बढ़ाने का रामबाण इलाज, रॉकेट की स्पीड में चलेगा 4G इंटरनेट!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Airtel.jpg

Jio 5G Launch की जानकारी से एक दिन पहले ही भारती इंटरप्राइसेज के चेयरमैन सुनिल मित्तल (Sunil Mittal) ने Bharti Airtel के इंडिया में 5G सर्विस (Airtel 5G Launch) लाइव करने की जानकरी देते हुए बताया कि (Airtel 5G Service Launch Date) अक्टूबर में एयरटेल 5G को लाइव कर दिया जाएगा। लेकिन, अगर आप अभी Airtel 4G यूजर हैं और Airtel SIM को Android Mobile Phone या iPhone पर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, स्लो 4G इंटरनेट की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ Airtel APN सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे। इसके बाद आप अपने फोन पर फास्ट 4जी इंटरनेट (4G internet) का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हमने आपको एयरटेल एपीएन सेटिंग्स में बदलाव करने की जानकारी दी है। चलिए आगे जानते हैं कि कैसे एयरटेल एपीएन सेटिंग (How to change Airtel APN setting) में बदलाव कर फास्ट स्पीड वाले 4G इंटनरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

APN क्या है?

APN का पूरा नाम एक्सेस प्वाइंट नेम (Access Point Name) है जो कि सभी सेलुलर डाटा कनेक्टिविटी के लिए मुख्य सेटिंग है। आपका फोन आपके कैरियर के मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के बीच के लिंक तक पहुंचने के लिए इस सेटिंग को पढ़ता है। सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियां अपने यूजर्स को अपनी इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए अपनी विशिष्ट एपीएन सेटिंग्स प्रदान करती हैं। सही एपीएन सेटिंग्स एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेम खेलने और बहुत कुछ के लिए अपने फोन पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने में मदद करती है।

एंडरॉयड मोबाइल फोन पर एयरटेल एपीएन सेटिंग्स ऐसे बदलें

एयरटेल एपीएन सेटिंग्स को एसएमएस, ऑनलाइन और मोबाइल सेटिंग्स का इस्तेमाल करके बदला जा सकता है। यदि आप तेजी से 4जी का आनंद लेने के लिए Android Mobile Phone पर एयरटेल एपीएन सेटिंग्स को बदलने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आगे के स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एसएमएस के माध्यम से ऐसे करें एपीएन सेटिंग्स में बदलाव

वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ऐसे बदलें APN सेटिंग्स

सेटिंग्स के माध्यम से APN सेटिंग्स ऐसे बदलें

आईफोन पर एयरटेल एपीएन सेटिंग्स ऐसे बदलें

क्या आप iPhone पर Airtel APN सेटिंग बदलने के तरीके ढूंढ रहे हैं? वास्तव में, आपको कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि iPhone स्वचालित रूप से तेजी से 4G इंटरनेट के लिए Airtel APN सेटिंग्स का पता लगाता है और कॉन्फ़िगर करता है।