Airtel vs Jio: 90 दिनों में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ डेली डाटा वाला किसका रिचार्ज है बेस्ट, जानें यहां

Airtel Vs Jio Recharge Plan: Akash Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में independence day 2022 के मौके पर अपने ग्राहकों को खुश करते हुए एक नए Recharge Plan को पेश किया था। कंपनी द्वारा पेश किए गए 750 रुपये वाले प्लान की खास बात है कि यह अकेला Jio का 90 दिन की वैधता वाला रिचार्ज है। वहीं, दिग्गज कंपनी जियो द्वारा नए प्रीपेड प्लान को पेश करने के तुरंत बाद ही Airtel के दो नए प्लान को मार्केट में उतारा गया। Airtel के दो रिचार्ज में से एक 90 दिन की वैधता के साथ 779 रुपये में लाया गया है। दोनों ही प्लान की कीमत लगभग आस-पास है और दोनों ही प्लान में 90 Days Validity मिल रही है। इसलिए हमने इस आर्टिकल में दोनों ही प्लान की तुलना कर यह जानने की कोशिश की है कि किस प्लान में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं।
Jio का 750 रुपये वाला प्लान
- 90 दिनों की वैधता के दौरान रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। यानी पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 180जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर जियो यूजर्स को 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा।
- वहीं, ग्राहकों को इस Plan में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जा रही है। डेली डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 FREE SMS का लाभ भी ऑफर किया जा रहा है।
- इतना ही नहीं प्लान के साथ Jio ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स कहीं भी कभी भी ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।
Airtel का 779 रुपये वाला प्लान
- Airtel के 779 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता जाता है जो कि कुल 135GB डाटा बैठता है। हाई स्पीड डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता है।
- वैधता की बात करें तो यह 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं, प्लान में डेली 100SMS फ्री दिए जाते हैं।
- वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इसमें फ्री अपोलो 24|7 सर्कल, हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल है।
निष्कर्ष: अगर आप एक लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होंगे। लेकिन, कम कीमत में ज्यादा डाटा और समान बेनिफिट्स के साथ यहां जियो का प्लान पूरी तरह से विजेता साबित होता है। Airtel Rs 779 से 29 रुपये सस्ते Jio Rs 750 Plan में आपको 45GB डाटा मिल रहा है।