
टेलिकॉम जगत की दिग्गज कंपनियों में से एक Airtel ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान की मदद से एयरटेल अपने प्रतियोगी कंपनी जियो के 2399 रुपए वाले प्लान को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। जियो ने हाल ही में इस प्लान को 365 दिन की वैधता के सथ पेश किया था। वहीं, Airte द्वारा पेश किए गए 2498 रुपए वाले प्लान में भी 365 दिनों की वैधता दी जा रही है। हालांकि, वैधता के अलावा मिलने वाले कुछ और फायदे दोनों कंपनियों की ओर से काफी अलग हैं। चलिए ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए आपको आगे इस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।
अगर बात करें एयरटेल के 2498 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स के लिए सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। अगर देखा जातरह जाता है। साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: यहां देखें Airtel के सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, प्रतिदिन डाटा व कॉलिंग से लेकर वैलिडिटी तक का पूरा ब्यौरा
इसके अलावा इस प्लान में मुफ्त Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फोन के लिए एयरटेल सिक्योर मोबाइल सिक्योरिटी एंटी-वायरस सॉल्यूशन और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, पैक Wynk Music के प्रीपेड सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैधता वाला एक और प्लान है, जिसकी कीमत 2398 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, एसएमएस और वैलिडिटी 2498 रुपए वाले प्लान जितनी ही मिलती है। लेकिन, डाटा हर 1.5 जीबी ही मिलता है।
बता दें कि हाल ही में Airtel ने 98 रुपए वाले प्लानमें मिलने वाले फायदों को दोगुना कर दिया है। विस्तार में बताए तो एयरेल की ओर से कुछ समय पहले एक 98 रुपये का पैक पेश किया गया था। यह एक ऐड-ऑन पैक था जो सिर्फ इंटरनेट डाटा का ही बेनिफिट देता है। इस पैक को किसी भी प्लान वाला यूजर अपने नंबर पर एक्टिव कर सकता है। इस पैक में अभी तक 98 रुपये का रिचार्ज करने पर 6 जीबी 4जी डाटा दिया जाता था। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किए तीन धांसू प्लांस, पूरे महीने फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 24जीबी डाटा
लेकिन अब अपने उपभोक्ताओं तोहफा देते हुए एयरटेल ने इस पैक में मिलने वाले डाटा बेनिफिट को डबल कर दिया है। यानि पहले जहां रिचार्ज करने पर कंपनी की ओर से 6 जीबी डाटा दिया जा रहा था, वहीं अब Airtel यूजर्स को इसी कीमत पर 6 से दोगुना यानि कुल 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलेगा। यह ऐड-ऑन पैक 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और कंपनी ने वैधता में कोई बदलाव नहीं किया है। एयरटेल ग्राहक नए बदलाव के बाद अब सिर्फ 98 रुपये के रिचार्ज पर 12 जीबी डाटा का लुफ्त उठा पाएंगे।
जियो का 2399 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो को 2399 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी हर दिन यूजर्स को 2GB डाटा मिलता है। जियो के प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन की है। जियो के प्लान में हालांकि सिर्फ जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड मिलती है। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन जियो मिनट्स मिल रहे हैं।























