
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ समय पहले 558 रुपये का प्री-पेड प्लान पेश किया था जिसमें यूजर्स को 82 दिनों तक हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 246जीबी डाटा प्राप्त होता है। भारी डाटा वाले इस प्लान के कुछ दिनों बाद आज कंपनी ने एक और नया प्लान पेश किया है जो यूजर्स को लंबे समय के लिए बेनिफिट देता है। एयरटेल की ओर से 597 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 168 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।
एयरटेल की ओर से पेश किया गया 597 रुपये का प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 168 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल की ओर से यह प्लान एक वॉयस प्लान के रुपये पेश किया गया है जो लंबे समय तक फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है। एयरटेल के इस प्लान में 168 दिनों के लिए फ्री वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। ये वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी में आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क दोनों पर काम करती है।
एयरटेल के इस प्लान में 168 दिनों तक पूरे देश में अनलिमिटेड कॉल बिल्कुल मुफ्त में कर सकते हैं और ये कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहती है। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 168 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। यानि पूरे प्लान में कुल 16,800एसएमएस मिलेंगे। वॉयस कॉल और एसएमएस के साथ ही एयरटेल इस प्लान में 10जीबी इंटरनेट का लाभ भी दे रही है। कंपनी की ओर से पूरे प्लान की वैधता के लिए कुल 10जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
जियो कस्टमर जानें कैसे लें सिर्फ 299 रुपये में 252 जीबी 4जी डाटा
गौरतलब है कि हाल ही में एयरटेल की ओर से 99 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डाटा को डबल कर दिया गया है। यह प्लान एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनोंं की वेलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल इस प्लान पहले जहां हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा देती थी वहीं अब कंपनी हर दिन 2जीबी 4जी डाटा दे रही है। इस बदलाव के बाद ग्राहकों को प्लान में कुल 56जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा जो 28 दिनों तक चलेगा।



















