
Coronavirus की वजह से पूरे भारत देश Lockdown है। यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए लगाया गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इन दिनों में अपने यूजर्स की समस्या को समझते हुए तमाम टेलीकॉम कंपनियां कोई न कोई नया प्लान लेकर आ रही है या फिर अपने मौजूद प्लान्स में बदलाव कर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बेनिफिट दे रही है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट कंपनियां और सरकारी कंपनी BSNL भी अपने यूजर्स की सुविधा के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में आज एयरटेल ने घोषणा की है कि कंपनी अपने 8 करोड़ यूजर्स को 17 अप्रैल तक की अतिरिक्त प्लान वेलिडिटी और 10 रुपये का टॉकटाईम पूरी तरह में फ्री देगी।
Airtel ने घोषणा की है कि कंपनी अपने यूजर्स के मौजूदा प्लान्स की वैधता मुफ्त में बढ़ाने जा रही है। प्रीपेड यूजर्स के मौजूदा प्लान की वेलिडिटी अब बढ़ाकर 17 अप्रैल तक कर दी जाएगी। एयरटेल की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद उन यूजर्स को सबसे अधिक फायदा होगा जिनके प्लान हाल फिलहाल में खत्म होने वाले थे। यानि Airtel उपभोक्ताओं को ढ़ाई हफ्ते तक की वेलिडिटी एक्स्ट्रा मिलेगी और कंपनी यह बेनिफिटी पूरी तरह से फ्री में देगी।

एयरटेल का कहना है कि यह फायदा सबसे ज्यादा उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जो खास तौर पर इनकमिंग के लिए या अपना नंबर चालू रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं। Airtel की मानें तो कंपनी नेटवर्क से जुड़े तकरीबन 8 करोड़ भारतीयों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। 17 अप्रैल तक प्लान की वैधता बढ़ जाने से मौजूदा प्लान खत्म होने पर भी इनकमिंग कॉल की सुविधा जारी रहेगी।
इसके साथ ही Airtel ने वायदा किया है कि ऐसे ही 8 करोड़ एयरटेल यूजर्स के नंबरों पर कंपनी की ओर 10 रुपये का टॉकटाईम भी क्रेडिट किया जाएगा। यानि एयरटेल की ओर से प्लान की वेलिडिटी बढ़ाने के बाद एक ओर जहां कंपनी के उपभोक्ताओं को फ्री में इनकमिंग की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर अपने परिवार जनों के जुड़े रहने के लिए इन यूजर्स को 10 रुपये का टॉकटाईम भी पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा।
ये कंपनियां भी दे रही है फ्री बेनिफिट
BSNL के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 10 रुपए का टॉक टाइम भी यूजर्स को प्रोवाइड किया जाएगा। ताकि गरीब लोगों और जरूरतमंद लोग एक दूसरे से कनेक्ट कर पाएं।
हाल ही में वोडाफोन ने अपने 95 रुपए वाले पैक की वैधता में बढ़ौतरी की है। बता दें कि वोडाफोन ने 95 रुपये वाले प्लान में की वैधता को बढ़ाकर 56 दिन की वैलिडिटी कर दी है। इससे पहले इसकी वैधता 28 दिन की थी।
इसी तरह Reliance Jio ने अपने ‘जियो डेटा पैक’ के तहत हर दिन 2 जीबी मुफ्त डेटा देने का ऐलान किया था। यह डाटा पैक 1 अप्रैल तक के लिए ही वैध है।


















