
आज से इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की नई पारी की शुरूआत हुई है। सभी निजी कंपनियों ने अपने नए प्लान्स पेश कर दिए हैं। Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio के नए प्लान जारी हो चुके हैं। पुराने प्लान्स की तुलना में एक ओर जहां टैरिफ रेट में वृद्धि हुई है वहीं सभी कंपनियों ने प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बदलाव किए हैं। आज के दौर में मोबाइल यूजर ऐसे किफायती प्लान्स को अधिक चुनते हैं, जो एक बार रिचार्ज कराने के बाद लंबे समय तक चल सकें। हर 28 दिन बाद रिचार्ज कराने के झंझट से बचते हुए तीन महीने की वेलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड ज्यादा है। अपने आर्टिकल में हमनें Airtel, Vodafone और Jio के उन सभी प्लान्स की डिटेल लिखी हैं जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आते हैं। यह डिटेल उन लोगों के लिए मददगार होगी जो अपने लिए 84 दिनों की वेलिडिटी वाला बेस्ट प्लान ढूंढ़ रहे हैं।
Reliance Jio
Jio 329 रुपये
रिलायंस जियो का 329 रुपये प्लान इस वक्त सबसे सस्ता 84 दिनों की वेलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान के तहत कंपनी की ओर से यूजर्स को कुल 6 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जिनका यूज़ 84 दिनों तक किया जा सकेगा। इसके साथ ही प्लान में ऑन-नेटवर्क कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री दी जा रही है वहीं Jio नंबर से किसी अन्य कंपनी के नंबर पर कॉल करने के लिए 3000 FUP मिनट प्राप्त होगी।
Jio 555 रुपये
Jio का यह प्लान बाजार में पहले से ही मौजूद है जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी की ओर से अभी तक हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा था, लेकिन अब प्लान अपडेट होने के बाद उपभोक्ताओं को 1.5 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन के हिसाब से प्राप्त होगा। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी में यूजर्स को कुल 126 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। Jio की ओर यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस दिए जा रहे हैं। वहीं वॉयस कॉलिंग की बात करें तो Jio के प्लान में ऑन-नेटवर्क कॉलिंग जहां देश में पूरी तरह से फ्री है वहीं ऑफ-नेटवर्क कॉल करने के लिए कंपनी की ओर से सिर्फ 3000 मिनट दी जा रही है।
Jio 599 रुपये
Jio ने इस प्लान को ALL-IN-ONE प्लान के रूप में पेश किया है। इस प्लान में मिलने वाले कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट कंपनी के 555 रुपये वाले प्लान के समान ही है। यानि यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस मिलेंगे तथा ऑन-नेटवर्क कॉल अनलिमिटेड फ्री रहेगी और ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग के लिए 3000 मिनट दी जाएगी। इंटरनेट डाटा की बात करें तो Jio की ओर से हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यानि जियो के 599 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
Airtel
Airtel 598 रुपये
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस वक्त सभी निजी कंपनियों में अकेली Airtel की ऐसी कंपनी है जो अपने ग्राहकों को पूरी तरह से फ्री वॉयस कॉलिंग देती है। Airtel यूजर्स ऑन-नेटवर्क और ऑफ-नेटवर्क यानि किसी भी कंपनी के नंबर पर पूरी तरह से अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकते है। कंपनी के 598 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी में यूजर्स को कुल 126 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। वहीं साथ ही एयरटेल यूजर हर दिन 100एसएमएस भी पाएंगे।
Airtel 698 रुपये
84 दिनों की वेलिडिट वाला प्लान Airtel के 598 रुपये वाले प्लान से बड़ा है। इस प्लान के तहत यूसर्ज को हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यानि पूरे प्लान में एयरटेल ग्राहक कुल 168 जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे। Airtel इस प्लान में अपने ग्राहकों को हर दिन 100एसएमएस भी दे रही है। वहीं कॉलिंग की बात करें तो Airtel यूजर देश के किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं।
Vodafone
Vodafone 379 रुपये
वोडाफोन का यह प्लान Jio के 329 रुपये वाले प्लान की ही तरह है। इस प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों के लिए कुल 6 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जिनका यूज़ बिना किसी दैनिक वेलिडिटी के किया जा सकेगा। इस प्लान में 84 दिनों के लिए कुल 1000एसएमएस भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही Vodafone के 379 रुपये वाले प्लान में ऑन-नेटवर्क कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री दी जा रही है वहीं Vodafone नंबर से किसी अन्य कंपनी के नंबर पर कॉल करने के लिए 3000 FUP मिनट प्राप्त होगी।
Vodafone 599 रुपये
84 दिनों वाले इस Vodafone प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। इस हिसाब से वोडाफोन ग्राहक पूरे प्लान की वेलिडिटी में कुल 126 जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे। Vodafone की ओर यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस दिए जा रहे हैं। वहीं वॉयस कॉलिंग की बात करें तो Vodafone के प्लान में ऑन-नेटवर्क कॉलिंग जहां देश में पूरी तरह से फ्री है वहीं ऑफ-नेटवर्क कॉल करने के लिए यूजर्स को Jio की ही तरह 3000 मिनट प्राप्त होगी।
Vodafone 699 रुपये
वोडाफोन के 699 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2जीबी 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यानि 84 दिनों में Vodafone ग्राहक कुल 168 जीबी डाटा का यूज़ कर सकेंगे। इस प्लान में भी 100एसएमएस प्रतिदिन के हिसाब से प्राप्त होंगे। वहीं वॉयस कॉलिंग की बात करें तो Vodafone के इस प्लान में भी ऑन-नेटवर्क कॉलिंग पूरी तरह से अनलिमिटेड व फ्री रहेगी तथा ऑफ-नेटवर्क कॉल करने के लिए यूजर्स को 3000 मिनट दी जाएगी।





















