Jio की बोलती बंद कर Airtel ने किया ये बड़ा कमाल, जानें क्या है पूरा मामला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Airtel.jpg

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसकी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस – एयरटेल एक्सस्ट्रीम (Airtel Xstream) ने केवल 100 दिनों में 2 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को छू लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि वह भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाला OTT एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। Airtel Xstream ऐप की सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह पास सिर्फ 148 रुपये का पैकेज है जिसमें आपको कई प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। वहीं बड़ी स्क्रीन के लिए सब्सक्रिप्शन 149 रुपये से शुरू है जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस मौके पर कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने Xstream ऐप के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एयरटेल डिजिटल के सीईओ, आदर्श नायर का कहना था कि ”यह एक यूनिक आइडिया है। जहां हमारा उद्देश्य कॉम्पिटिटिव प्राइस में एक सब्सक्रिप्शन तहत इंडियन यूजर्स को बेस्ट कंटेंट को मुहैया कराना है।”

Airtel Xstream OTT platform

एयरटेल के ओटीटी कंटेंट पार्टनर्स जैसे सोनी लिव, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, होइचोई, मनोरमामैक्स से 10,500 से अधिक मूवी टाइटल, शो और लाइव टीवी तक पहुंच को सक्षम बनाता है। शेमारू, अल्ट्रा, हंगामाप्ले, एपिकॉन, डॉक्यूबे, डिवोटीवी आदि शामिल हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ी कंटेंट की डिमांड

वहीं, इस मौके पर एयरटेल डिजिटल के सीईओ आदर्श नायर ने 91मोबाइल्स के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यूव में बड़ा ही रोचक जानकारी दी। इस 100 दिनों का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने हमें बताया कि ”ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट का डिमांड हमारी उम्मीदों से बड़ा ही अलग रहा। सबसे पहले बता दूं कि कुल कंटेंट का 80 प्रतिशत डिमांड नॉन मेट्रो शहरों से हो रही है। इतना ही नहीं, कंटेंट देखने की बात करें तो ओटीटी पर 50 प्रतिशत लोग वेब सीरीज देख रहे हैं जबकि 49प्रतिशत रिजनल मूवी का है।”

 

 Airtel Xstream top 10 content all over India

MOVIES WEB SHOWS
James (Kanda) on SonyLiv Gullak (Hindi) on SonyLiv
Haathi Mere Saathi (Hindi) on ErosNow Flesh (Hindi) on ErosNow
Spartacus (English) on LionsgatePlay Montu Pilot (Bengali) on HoiChoi
Puzhu (Malayalam) on SonyLiv Swaanng (Hindi) on Hungama
Oruthee (Malayalam) on
ManoramaMax
Jugaadistan (Hindi) on
LionsgatePlay

 

एयरटेल का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बिताया गया 51 प्रतिशत समय गुल्लक और उंदेखी जैसी सीरीज पर था, जिसने उत्तर में भारी उपयोगकर्ता रुचि दर्ज की। जबकि जेम्स जैसे क्षेत्रीय ब्लॉकबस्टर के नेतृत्व में 49 प्रतिशत विभाजन के साथ फिल्में दूसरे स्थान पर रहीं। औसत उपयोगकर्ता 149 मिनट के वीडियो पसंद करते हैं।

इसके अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम के उपयोग के आंकड़े क्षेत्रीय सिनेमा में दर्शकों की रुचि में हालिया वृद्धि की पुष्टि करते हैं। जेम्स (कन्नड़), मांडू (तमिल), और अदावल्लु मीकू जोहरलु (तेलुगु) जैसी फिल्में पिछले महीने से शीर्ष 5 में मंच पर ट्रेंड कर रही हैं। जाहिर है, इन फिल्मों की मांग पूरे भारत में देखी जा रही है।

“हमारे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट का 80 प्रतिशत डिमांड नॉन मेट्रो शहरों से हो रही है। वहीं कुल कंटेंट कंजम्शन की बात करें तो 50 प्रतिशत वेब सीरीज का है जबकि 49 प्रतिशत रिजनल मूवीज की डिमांड है जो कि बड़ी बात कही जा सकती है- आदर्श नायर, सीईओ, एयरटेल डिजिटल।”

5जी रोलआउट के बाद बढ़ेगी 3डी कंटेंट की मांग

SonyLiv, Hungama, Eros Now और Lions Gate play इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कंटेंट पार्टनर हैं। एयरटेल का कहना है कि उसका लक्ष्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच पर बढ़ावा देना है। कंपनी का मानना है कि 5जी रोलआउट के बाद 3डी कंटेंट की मांग बढ़ेगी।

एयरटेल एक्सस्ट्रीम ओटीटी आंकड़े