इस दिन OTT पर आ रही Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj, जानें कब होगी रिलीज

Join Us icon

Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज (Akshay Kumar Samrat Prithviraj On OTT Release) होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में कुछ खास न कर पाने के कारण समय से पहले ही ओटीटी पर दस्तक दे रही है।यश राज फिल्म्स ने अक्षय कुमार की इस फिल्म को ओटीटी (Samrat Prithviraj On OTT) पर जल्द ही रिलीज करने का फैसला कर लिया है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर समय से पहले स्ट्रीम करने का फैसला किया गया है और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

Akshay Kumar Samrat Prithviraj On OTT

जी हां, आपने बिलकुल सही सुना… अब आप इस फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को घर बैठे आराम से देख सकेंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अगर आप भी बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देख सकेंगे। दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म अगले महीने 1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। इसे भी पढ़ें: मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘शूरवीर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Akshay Kumar Samrat Prithviraj Box Office Collection

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 65 करोड़ रुपए के आस-पास का बताया गया है। वहीं, 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी अक्षय की ये फिल्म अपनी लागत भी बड़े पर्दे पर पूरी नहीं कर पाई है।

samrat prithviraj release soon on ott prime video

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सभी शो खाली जा रहे थे, जिसकी वजह से इसके कई शोज कैंसल कर दिए गए हैं, जिससे दूसरी ओर फिल्मों को मौका मिल सके। वहीं, इन सबके बीच यह खबर आई कि मेकर्स ने अपने पैसे निकाले का दूसरा तरीका यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग की है। बता दें कि अक्षय कुमार झोली में बैक टू बैक कई फिल्में हैं। अब देखना ये है कि इनमें से कौन सी फिल्म अभिनेता के करियर को एक बार फिर से आगे बढ़ाती है। इसे भी पढ़ें: OTT पर मौजूद सबसे डरावनी फिल्में, इन्हें देखने के बाद हॉलीवुड की हॉरर फिल्में भी लगेंगी पानी कम

Samrat Prithviraj Star Cast

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज की किरदार निभाया है तो वहीं, मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा भी अहम् किरदारों में नजर आए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here