Honor Magic 7 Mini फोन हो सकता है लॉन्च, लीक हुई डिटेल्स

Honor Magic 7 सीरीज को चीन में अक्टूबर में पेश किया गया था। जिसमें वैनिला मॉडल, Magic 7 RSR Porsche Design और Honor Magic 7 Pro शामिल थे। ये डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6.8-इंच तक के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए गए थे। बाद में इस लाइनअप को मिड-रेंज Honor Magic 7 Lite आया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि इसमें जल्द ही एक नया मॉडल, संभवतः Honor Magic 7 Mini शामिल हो सकता है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Honor का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप (लीक)
- वीबो पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने नाम (ब्रांड या फोन) का स्पष्ट उल्लेख किए बिना कहा कि एक कॉम्पैक्ट (छोटी स्क्रीन वाला) फ्लैगशिप पर काम चल रहा है।
- इस हैंडसेट के बारे में कहा जा रहा है कि यह Honor Magic 7 Mini है।
- यह इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए है कि Weibo पोस्ट में “फ्लैगशिप” का जिक्र किया गया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Honor Magic 7 सीरीज (Honor की वर्तमान फ्लैगशिप लाइनअप) का हिस्सा हो सकता है।
- टिप्स्टर का कहना है कि फोन में एक कॉम्पैक्ट 6.3-इंच डिस्प्ले होगा जो लगभग Vivo X200 Pro Mini, Xiaomi 15 और अफवाहों में आए OnePlus 13T/13 Mini के समान है। स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1.5K होने की बात कही जा रही है।
- DCS की Weibo पोस्ट में आगे बताया गया है कि Honor फोन का प्रोफाइल अल्ट्रा-स्लिम होगा लेकिन इसके डायमेंशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- तुलना के लिए वैनिला Honor Magic 7 की मोटाई 7.95 मिमी है, जबकि Magic 7 Pro की मोटाई 8.8 मिमी है।
फिलहाल कथित Honor Magic 7 Mini के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन चूंकि फोन पर काम शुरू हो चुका है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि संभवतः सबसे पहले चीन में यह आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकता है। अगर यह सच है, तो हमें आने वाले दिनों में और जानकारी मिलनी चाहिए।