
फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज में X200, X200 Pro और X200 Pro Mini (जो केवल चीन के लिए एक्सक्लूसिव है) चीन और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च हो चुके हैं। खबर है कि कुछ हफ्तों बाद ब्रांड Vivo X200 Ultra को लेकर आ सकता है। यही नहीं एक ‘s’ सीरीज फ्लैगशिप Vivo X200s भी हो सकता है, जो पिछले साल के Vivo X100S का सक्सेसर होगा। दोनों को लेकर रंग विकल्पों की जानकारी वीबो पर लीक हो गई है। इसके अतिरिक्त संभावित Vivo X300 सीरीज मॉडल्स की शुरुआती डिटेल्स मिली है। आइए, आगे फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X200 Ultra और Vivo X200s कलर्स (लीक)
- वीबो पर टिपस्टर ‘पांडा इज वेरी बाल्ड’ ने मार्केटिंग नेम का स्पष्ट रूप से उल्लेख किए बिना दो फोन के रंग विकल्पों का खुलासा किया है।
- माना जा रहा है कि ये वीवो एक्स200 अल्ट्रा और एक्स200एस हैं। लीक के अनुसार, कथित वीवो एक्स200एस ब्लैक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होने की बात कही गई है। इसकी तुलना में, पिछला मॉडल टाइटेनियम, ग्रीन, वाइट और ब्लैक/ग्रे रंगों में आया था।
- Vivo X200 Ultra को Black और एक नए रेड रंग विकल्प में आने की बात कही जा रही है। जबकि पूर्व मॉडल्स टाइटेनियम, ग्रे और वाइट विकल्पों में उपलब्ध था।
- टिपस्टर ने यह भी बताया है कि Vivo X200s और Vivo X200 Ultra के साथ वॉच 4 भी आ सकती है। यह भी कहा गया है कि वीवो X200 प्रो मिनी का कोई S-इटरेशन नहीं होगा।
- याद दिला दें कि वीवो X100s सीरीज और X100 Ultra को मई 2024 में चीन में CNY 4,000 (लगभग Rs 47,100) और CNY 6,499 (76,500) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हम इन आने वाले सक्सेसर फोंस के लिए भी इसी तरह की लॉन्च टाइमलाइन की उम्मीद कर सकते हैं।
- भारत में लॉन्च की बात करें तो वीवो X100s और X100 Ultra ने देश में डेब्यू नहीं किया है। इसलिए संभावना है कि सक्सेसर भी यहां नहीं आएंगे।
Vivo X300 Pro Mini (लीक)
- वीवो एक्स200 सीरीज के सक्सेसर, संभवतः एक्स300 के बारे में जानकारी वीबो पर टिपस्टर डिजिटलचैटस्टेशन के सौजन्य से सामने आई है।
- वीबो पोस्ट में लिखा है कि 6.31 इंच डिस्प्ले साइज वाला वीवो एक्स200 प्रो मिनी कंपनी द्वारा कॉम्पैक्ट फोन के लिए बाजार की प्रतिक्रिया को समझने के लिए एक टेस्ट था।
- Vivo X200 अभी भी बड़ा स्क्रीन वाला बेस मॉडल है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह Vivo X100 जितना लोकप्रिय नहीं है, जबकि कॉम्पैक्ट X200 Pro Mini ने सीरीज में अच्छी बिक्री हासिल की है।
- टिप्सटर का अनुमान है कि Vivo इस साल भी ड्यूल-साइज रणनीति को जारी रख सकता है, लेकिन इसके सक्सेसर, संभवतः X300 Pro Mini, के लिए कोई Pro Mini वैरियंट नहीं हो सकता है।
- इसके बजाय, बेस X300 को Vivo X200 के 6.67-इंच स्क्रीन आकार की तुलना में एक मिनी स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, टिप्सटर की इच्छा है कि Vivo कैमरों और वायरलेस चार्जिंग में सुधार करे।












