
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) पर भारत की स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर स्पेशल Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 शुरू होने वाली है। अमेजन पर यह सेल 6 अगस्त को शुरू होगी, जो कि 10 अगस्त तक चलेगी। हालांकि अमेजन प्राइम मैंबर्स के लिए यह सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अगर आपने अमेजन पर पिछले महीने आयोजित सेल में मिले ऑफर्स और डिस्काउंट के बेनिफिट का लाभ नहीं उठाया था तो यह सेल आपके लिए बेस्ट ऑफर्स लेकर आ रही है। अमेजन पर आज रात से शुरू हो रहे अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2021 पर मिल रहे लैपटॉप, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गजैट्स पर मिल रहे दमदार डिस्काउंट के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Amazon Great Freedom Festival सेल ऑफर्स Offers
अमेजन पर शुरू होने वाले Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। बैंक डिस्काउंट के साथ साथ अमेजन पर सेल के दौरान अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसके साथ ही अमेजन पर सेल के दौरान हर रात 8 बजे लिमिटेड पीरियड डील भी ऑफर किए जाएंगे।
Amazon Great Freedom Festival Sale: डेट और समय
Amazon Great Freedom Festival Sale 2022 प्राइम मैंबर के लिए रात 12 बजे से शुरू होगी। अमेजन पर रेगुलर यूजर्स के लिए यह सेल 6 अगस्त को रात 12 बजे से शुरू होगी और 10 अगस्त तक चलेगी। अगर आपके पास अमेजन का प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो आप इस सेल के डिस्काउंट का बेनिफिट आज रात 12 बजे से ही उठा सकते हैं।
Amazon Great Freedom Festival Sale: बेस्ट ऑफर्स
अमेजन इंडिया पर ग्रेट फ़्रीडम फ़ेस्टिवल सेल के दौरान यूज़र्स के लिए कई ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे। सेल से पहले अमेजन पर ग्रेट फ़्रीडम फ़ेस्टिवल सेल के लिए लैंडिंग पेज लाइव कर दिए हैं। लैंडिंग पेज से पता चलता है कि अमेजन पर सेल के दौरान स्मार्टफ़ोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि अभी सेल के दौरान मिलने वाले डील्स से पूरी तरह पर्दा नहीं उठा है। अमेजन का कहना है कि सेल के दौरान हेडफोन पर 75 प्रतिशत का डिस्काउंट, लैपटॉप पर 40 प्रतिशत और टैबलेट पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही होम एप्लाइंसेज पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
- स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
- लैपटॉप पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
- इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
- बेडरूम, लीविंगरुम, डाइनिंग और स्टोरेज आइटम्स पर 54 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
- सोनी, मार्शल, बोस और दूसरे प्रीमियम ऑडियो ब्रांड पर 21 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
अमेजन पर शुरू होने वाली सेल को लेकर दूसरी दिलचस्प बात यह है कि सेल के दौरान एक्सचेंज बोनस का भी बेनिफिट मिलेंगे। अगर आप पुराने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी को नए प्रोडक्ट के साथ एक्सचेंज करते हैं तो आपको एक्सचेंज बोनस का भी लाभ मिलेगा। अमेजन की ग्रेट फ़्रीडम फ़ेस्टिवल सेल के दौरान होम और किचन प्रोडक्ट, स्मार्टवॉच और दूसरे आइटम पर अर्ली ऑफ़र लाइव हो गए हैं। अगर आप नया ऑडियो प्रोडक्ट ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सेल आपके लिए बेस्ट डील्स ऑफ़र करेगी।















