Amazon Great Republic Day Sale 2025: यहां देखें मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और अप्लायंसेज पर बेस्ट डील

Amazon ने नए साल की शुरुआत में ही अपने Amazon Great Republic Days Sale की घोषणा कर दी है। इस सेल में आप न सिर्फ स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और स्मार्टवॉच खरीद पाएंगे बल्कि दूसरे गैजेट्स पर भी शानदार डील्स मिल रहे हैं। इस सेल में आप अपने पसंदीदा आइटम्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। सबसे खास बात कही जा सकती है कि डिस्काउंटेड प्राइस के अलावा भी Amazon ने SBI के साथ साझेदारी की है, जिससे SBI क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन से की गई खरीदारी पर तुरंत 10 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। अगर आप अपनी टेक डिवाइस को अपग्रेड करने या नए डिवाइस के खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा मौका है। यहां हमने कुछ टॉप डील्स के बारे में बताया है जिन्हें शायद आपको मिस नहीं करना चाहिए।
iPhone 15
यदि आप आईफोन की खरीदारी के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे थे तो यह सही समय है। Amazon Great Republic Days Sale में यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फोन में आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले है जो Super Retina XDR के साथ आता है। यदि iPhone 14 से इसकी तुलना करें तो यह दोगुना ब्राइटनेस देता है। फोन में Dynamic Island फीचर है, जो आपको कॉल, राइड्स, फ्लाइट्स और अन्य रियल-टाइम अपडेट्स अलर्ट देता है जो Live Activities के जरिए मुख्य स्क्रीन पर ही दिखता है। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम और Ceramic Shield से बनी है जो इसे प्रीमियम अहसास कराता है। वहीं यह फोन स्प्लैश, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा दिया गया है जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में आप हाई-रेजोल्यूशन शॉट्स और परफेक्टली फ्रेम्ड क्लोज-अप कैप्चर कर सकते हैं। कंपनी ने इसे A16 Bionic चिप पर पेश किया है जो स्मूथ परफॉर्मेंस और शानदार गेमिंग के लिए जाना जाता है।
सामान्य कीमत: ₹69,900
डील कीमत: ₹55,499 (बैंक छूट के साथ)
OnePlus Nord 4 5G
अमेजन के इस सेल में OnePlus Nord 4 उपलब्ध है। यह फोन अपने लुक के साथ परफॉर्मेंस में भी शानदार है। फोन में 6.74-इंच की (2,772 × 1,240 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें आपको OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा जो Aqua Touch के साथ आता है। इसके माध्यम से उंगली गीली होने पर भी आप फोन का उपयोग कर पाएंगे। वहीं कंपनी ने इसे AI Articles और Audio Summaries जैसी बेहतर एआई फीचर्स हैं। कंपनी ने इसे Android 15 पर पेश किया है और फोन में 4 Android अपडेट्स के साथ 6 साल तक के सिक्योरिटी पैच की गारंटी है। यह फोन 5,500mAh की बैटरी है के साथ आता है और इमसें 100W SUPERVOOC चार्जिंग दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर से लैस जो गेमिंग हो या फिर डेली यूज आपको लैग फ्री एक्सपीरियंस देगा। कंपनी ने इसे मेटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया है जो इसे दूसरों से अलग बनाते हैं।
सामान्य कीमत: ₹32,999
डील कीमत: ₹24,499 (बैंक छूट के साथ)
iQOO Z9s 5G
यदि आप 20 रुपये से कम के बजट में कोई ऑलराउंडर फोन की तलाश में हैं तो फिर iQOO Z9s 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फोन न सिर्फ आपको प्रीमियम लुक देता है बल्कि फोन में बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस भी अच्छा मिलता है। iQOO Z9s 5G में 6.77-इंच (2,392×1,080 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन है और कंपन ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है। इसके साथ ही 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलत है जो आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पावर्ड है और इसमें आपको 12 जीबी तक की रैम मैमोरी मिल जाती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,500mAh बैटरी है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा Aura Light के साथ दिया गया है। ओस की बात की जाए तो यह फोन FunTouch OS 14 (Android 14) पर चलता है, जिसमें 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच भरोसा दिया गया है।
सामान्य कीमत: ₹25,999
डील प्राइस: ₹17,999 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HONOR 200 5G
HONOR 200 5G भी इस सेल में काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन अपने कैमरा फीचर के साथ इनोवेटिव डिजाइन को लेकर काफी पॉपुलर है। फोन में आपको 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल जाती है जो 2,664×1,200 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आता है। कंपनी ने क्वाड-कर्व्ड AMOLED पैनल का उपयोग किया है जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है, जो वाइब्रेंट और डिटेल्ड प्रदान करने में सक्षम है। फोन में 50MP का OIS कैमरा है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फोन में मैक्रो मोड भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP कैमरा 4K रिकॉर्डिंग और एडवांस AI मोड्स के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर पेश किया है जो आपको बेहतर परफॉर्मेंस का भरोसा देता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
सामान्य कीमत: ₹39,999
डील प्राइस: ₹19,999 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Xiaomi 43 inches A Pro 4K Dolby Vision Smart Google TV
यदि आप फोन के बाद एक अच्छे स्मार्ट टीवी के तलाश में भी हैं तो Xiaomi A Pro 43-इंच 4K Smart Google TV को देख सकते हैं। इसका 4K Ultra HD (3,840 x 2,160 पिक्सल) रेजल्यूशन वाला डिसप्ले आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। कंपनी ने इसे Dolby Vision, HDR10, HLG, और Vivid Picture Engine के साथ पेश किया जो आकपे बिल्कुल नेचुरल कलर का अहसास कराएगा। यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट और ALLM (Auto Low Latency Mode) के साथ, यह गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट है। वहीं इसमें आॅडियो के लिए 30W Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X इंटीग्रेशन है। यानी कि घर में आप थियेटर का अनुभव करेंगे। कनेक्टिविटी फ्रंट पर देखें तो यह टीवी ड्यूल-बैंड वाई-फाई, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, eARC, Bluetooth 5.0, और Ethernet के साथ आता है। यह टीवी Google TV ओएस पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar जैसी ओटीटी ऐप्स प्रीलोडेड मिलेंगे। टीवी में 2GB RAM और 8GB स्टोरेज है।
सामान्य कीमत: ₹42,999
डील प्राइस: ₹24,999 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
LG 43 inches 4K Ultra HD Smart LED TV
यदि आप अपने घर के लिए प्रीमियम क्वालिटी का टीवी लेना चाहते हैं तो फिर एलजी को देख सकते है। LG का 43-इंच 4K Ultra HD Smart LED TV शानदार विजुअल्स और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसका 4K Ultra HD रिज़ॉल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) HDR10, 60Hz रिफ्रेश रेट, और 4K Upscaler आपको वाइब्रेंट और डिटेल्ड इमेजेस प्रदान करता है। कंपनी ने इसे 20W साउंड आउटपुट के साथ, AI Sound (Virtual Surround 5.1), AI Acoustic Tuning, और Bluetooth Surround रेडीनेस से इमर्सिव ऑडियो जैसी फीचर्स से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, ALLM, eARC, Bluetooth 5.0, और Ethernet दिए गए हैं। यह टीवी एलजी के प्रोप्राइटरी WebOS पर काम करता है जहां आपको AI ThinQ की लेयरिंग मिलेगा। टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसी लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से उपलब्ध हैं। वेबओएस टीवी के लिए काफी स्मूथ काम करता है। वहीं इसमें Apple AirPlay 2, HomeKit, Filmmaker Mode, और Game Optimizer जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। यह टीवी α5 AI Processor 4K Gen6, 1.5GB RAM, और 8GB स्टोरेज के साथ आता है जो यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस देता है।
सामान्य कीमत: ₹49,999
डील प्राइस: ₹30,990 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Sony 55 inches BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अमेजन के इस सेल में सुपर प्रीमियम क्वालिटी वाले टीवी भी उपलब्ध है। जी हां! मैं बात कर रहा हूं Sony BRAVIA का 55-इंच 4K Ultra HD Smart LED Google TV का जो बेहतर क्वालिटी के साथ आपको शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें 4K रिज़ॉल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल), 60Hz रिफ्रेश रेट और 4K Processor X1, 4K X-Reality PRO, Live Colour, और MotionFlow XR 100 जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज शामिल हैं, जो शानदार व्यूजुअल के साथ वाइब्रेंट कलर्स का भरोसा देता है। वहीं इसमें 20W साउंड आउटपुट है जो Open Baffle Speakers, Dolby Audio, और ड्यूल फुल-रेंज स्पीकर के साथ, यह एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव देता है। कनेक्टिविटी में 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB, ALLM और eARC (HDMI 2.1 कम्पैटिबल) पोर्ट मिल जाते हैं। स्मार्ट फीचर्स में Google TV, Chromecast बिल्ट-इन, Watchlist, Google Assistant, Apple AirPlay, HomeKit, Alexa, और एक डेडिकेटेड गेम मेन्यू शामिल हैं।
सामान्य कीमत: ₹99,900
डील प्राइस: ₹58,990 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के साथ हमने इस डील आर्टिकल में होम अप्लायंस के आॅफर्स भी बताए हैं। Pigeon Healthifry Digital Air Fryer ऐसे में एक अच्छा डील साबित होता है। इसका 1,200W मोटर और 360-डिग्री हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी आपको 95% तक कम तेल में क्रिस्पी और समान रूप से पके हुए भोजन बनाने में मदद करती है। इसमें 8 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जिनमें फ्रेंच फ्राइज़, पिज्जा, समोसे, और केक शामिल हैं, जो कुकिंग को आसान बनाते हैं। 4.2L नॉन-स्टिक बास्केट बड़ी मात्रा में भोजन पकाने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। इसका डिजिटल डिस्प्ले और डिले स्टार्ट फंक्शन इसे उपयोग में काफी आसान बना देते हैं। इस एयर फ्रायर के अन्य फीचर्स की बात करें तो फ्रोजन फूड्स के लिए डिफ्रॉस्ट फंक्शन, शांत संचालन और एक टिकाऊ, रस्ट-प्रूफ बिल्ड शामिल है।
सामान्य कीमत: ₹5,995
डील प्राइस: ₹2,699 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HP Victus Gaming
अमेजन के इस सेल में लैपटॉप पर भी अच्छी डील मिल रही है। यहां आप HP Victus Gaming Laptop को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप परफॉर्मेंस और स्टाइल हर मामले में बेहतरीन कहा जा सकता है। लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6-कोर AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर और NVIDIA RTX 3050 GPU दिया गया है, जो इमर्सिव गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें 15.6-इंच का FHD माइक्रो-एज डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 9ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स देता है। 16GB DDR4 RAM और 512GB PCIe Gen4 SSD के साथ यह लैपटॉप मल्टीटास्किंग और फास्ट स्टोरेज सुविधा प्रदान करता है।
इसमें आपको एन्हांस्ड कूलिंग सिस्टम के साथ गेमिंग के लिए बेहतर थर्मल मैनेजमेंट मिलता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, और मल्टीपल पोर्ट्स दिए गए हैं। इसमें Windows 11 और MS Office पहले से इंस्टॉल। कंपनी ने इमसें बैकलिट कीबोर्ड, HP Wide Vision 720p HD कैमरा, और B&O जैसी सुविधाएं भी दी हैं।
सामान्य कीमत: ₹84,838
डील प्राइस: ₹60,990 (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HONOR Pad X8A
HONOR Pad X8A एक स्लिम टैबलेट है जो काफी पावरफुल भी है। इसमें आपको 11-इंच की स्क्रीन है। इसमें आपको FHD रेजल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह लैपटॉप 84% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 400 निट्स ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट करता है जो शानदार विजुअल्स प्रदान करते हैं। फोन की स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफाइड है जो टैबलेट उपयोग के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने का भरोसा देती है।
कंपनी ने इसे Qualcomm Snapdragon 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB RAM (4GB + 4GB Turbo) और 128GB स्टोरेज, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 8,300mAh बैटरी, जो 14 घंटे तक बैटरी बैकअप HONOR Hi-Res ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड स्पीकर्स, जो इमर्सिव साउंड अनुभव देते हैं। इस लैपटॉप का वजन 495g है और इसमें आपको मेटल यूनिबॉडी मिलती जो इसकी पोर्टेबिलिटी और लुक्स को बढ़ाता है।
सामान्य कीमत: ₹21,999
डील प्राइस: ₹11,299 (बैंक डिस्काउंट के साथ)