
Amazon Great Indian Festival 2025 की दिवाली स्पेशल सेल शुरू हो चुकी है और इसमें पहले की तुलना में और भी ज्यादा नए ऑफर्स और भारी डिस्काउंट्स शामिल हैं। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टवॉच, हेडफोन, कीबोर्ड-माउस कॉम्बो, कैमरा और गैजेट्स सहित कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट दी जा रही है। अमेजन दिवाली स्पेशल सेल में यूजर को Axis, BOBCard, IDFC और RBL जैसे बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जो 65,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ क्रेडिट कार्ड और EMI पेमेंट पर ही लागू होता है। आइए जानते हैं 1000 रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे मेंः
Portronics Toad One Bluetooth Mouse
Portronics Toad One डुअल कनेक्टिविटी वाला ब्लूटूथ माउस है, जो Bluetooth 5.3 और 2.4GHz दोनों को सपोर्ट करता है। इसे किसी भी लैपटॉप, स्मार्टफोन या टैबलेट के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इस माउस में 6 बटन दिए गए हैं और वहीं इसका DPI एडजस्ट करने का फीचर आपको गेमिंग या एडिटिंग में और ज्यादा सटीकता देता है। यह माउस Rechargeable बैटरी और Type-C चार्जिंग के साथ 9 दिनों तक बिना चार्ज के चल सकता है। इसमें 7 कलर RGB लाइटिंग है, जो इसे आकर्षक बनाती है। 10 मीटर की रेंज और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
सेलिंग प्राइसः 1,499 रुपये
डील प्राइसः 499 रुपये
HP H200 Wireless Headset

अगर आप बेहतर कॉल क्वालिटी और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो HP H200 Wireless Headset आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। यह प्रोडक्ट अमेजन सेल में 1000 रुपये से कम में उपलब्ध है। इस हेडसेट में Digital Signal Processor (DSP) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बैकग्राउंड नॉयज को खत्म कर क्लियर कॉल्स सुनिश्चित करती है। वहीं Bluetooth 5.3 के साथ यह हेडसेट 2 गुना तेज और 4 गुना लंबी कनेक्टिविटी रेंज प्रदान करता है। इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट है, जो इसे जल्दी चार्ज करता है, जिससे आप घंटों तक म्यूजिक या कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।
सेलिंग प्राइसः 3,749 रुपये
डील प्राइसः 899 रुपये (बैंक ऑफर्स आदि के साथ)
Arctic Fox Pureview Transparent Wireless Mouse
Arctic Fox Pureview Transparent Mouse अपने यूनिक डिजाइन और ट्रिपल मोड कनेक्टिविटी (BT5.1 + BT5.1 + 2.4GHz) के लिए जाना जाता है। यह माउस एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है और केवल एक स्विच से डिवाइस चेंज किया जा सकता है। इसमें आपको 400mAh की रिचार्जेबल बैटरी मिलती है, जिसके साथ यह एक बार चार्ज होने पर 30 दिन तक चल सकता है। इसमें 4 DPI लेवल्स (800/1200/1600/2400) दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सेंसिटिविटी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, “Boss Key” फीचर से एक क्लिक में डेस्कटॉप पर स्विच किया जा सकता है, जो ऑफिस यूजर्स के लिए उपयोगी है। इसका स्लिम और ट्रांसपैरेंट डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।
सेलिंग प्राइसः 1,999 रुपये
डील प्राइसः 499 रुपये (बैंक ऑफर्स आदि के साथ)
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Smartwatch
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus स्मार्टवॉच भी इस सेल में 1000 रुपये से कम में उपलब्ध है। यह स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में आगे है। इस वॉच में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले, 280 निट्स ब्राइटनेस और शार्प टच रिस्पॉन्स है। वॉच में Bluetooth Calling फीचर दिया गया है, जिससे आप सीधे घड़ी से कॉल उठा सकते हैं। वहीं AI Voice Assistant फीचर की मदद से आप म्यूजिक प्ले, वेदर चेक या रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, वह भी बिना फोन छुए। फिटनेस के लिए इसमें SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटर, 100 स्पोर्ट्स मोड्स और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं IP67 वाटर रेसिस्टेंस और मजबूत बैटरी लाइफ इसे हर दिन और हर एक्टिविटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
सेलिंग प्राइसः 19,999 रुपये
डील प्राइसः 999 रुपये
Logitech MK215 Wireless Keyboard and Mouse Combo
अगर आप वायरलेस कीबोर्ड की तलाश में हैं, तो यह 999 रुपये में उपलब्ध है। Logitech MK215 वायर्ड और वायरलेस कीबोर्ड-माउस कॉम्बो है, जो 2.4 GHz की विश्वसनीय वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कीबोर्ड का बैटरी लाइफ 2 साल है, जबकि माउस 5 महीने तक चलता है। प्लग एंड प्ले सेटअप के साथ इसे किसी भी लैपटॉप या पीसी में आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। कीबोर्ड में 2 मिलियन कीस्टोक लाइफ है और माउस में हाई डेफिनिशन ऑप्टिकल ट्रैकिंग उपलब्ध है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन दोनों हाथों के लिए उपयुक्त है।
सेलिंग प्राइसः 1,945 रुपये
डील प्राइसः 999 रुपये
JBL C100SI Wired In-Ear Headphones
JBL C100SI इन-ईयर हेडफोन हाई क्वालिटी वाले ऑडियो और पावरफुल बास के लिए जाने जाते हैं। यह हल्का और आरामदायक है और तीन अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स (S, M, L) के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि इसे आप अमेजन सेल में 550 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसमें 1.2 मीटर की केबल लंबाई और नॉइज कैंसिलिंग माइक्रोफोन है, जो इसे कॉलिंग और म्यूजिक दोनों के लिए परफेक्ट बनाती है। सिंगल बटन मल्टीफंक्शन रिमोट के साथ आप आसानी से म्यूजिक कंट्रोल और कॉल हैंडल कर सकते हैं।
सेलिंग प्राइसः 1,299 रुपये
डील प्राइसः 549 रुपये
boAt Wave Sigma 3 Smartwatch
boAt Wave Sigma 3 स्मार्टवॉच 2.01 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें ब्राइट और स्पष्ट विज़ुअल्स मिलते हैं। इस वॉच में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, QR कोड हब और इमरजेंसी SOS जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो आपकी सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाते हैं। वहीं फिटनेस को ट्रैक करने वालों के लिए भी यह बढ़िया है। इसमें 700+ एक्टिव मोड्स दिए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन गेम्स और लाइव स्पोर्ट्स स्कोर भी हैं, जिससे आप एंटरटेनमेंट और अपडेट दोनों का आनंद ले सकते हैं। बैटरी लाइफ 7 दिन तक चलती है और चार्जिंग समय सिर्फ 1-2 घंटे है।
सेलिंग प्राइसः 8,999 रुपये
डील प्राइसः 999 रुपये
CP PLUS 2.4MP IR Wired Bullet Outdoor Camera
अगर आप किफायती आउटडोर कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो सीपी प्लस का यह कैमरा भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। अमेजन सेल में यह 823 रुपये में उपलब्ध है। CP PLUS 2.4MP IR कैमरा हाई-डेफिनिशन 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें 3.6mm फिक्स्ड लेंस है, जो वाइड एंगल कवरेज प्रदान करता है। वहीं IR नाइट विजन के साथ यह रात में भी 30 मीटर तक स्पष्ट ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज देता है। बता दें कि यह IP67 वेदरप्रूफ डिजाइन के साथ आता है, जो इसे बारिश और धूल से सुरक्षित रखता है, जिससे यह इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों के लिए उपयुक्त है। यह कैमरा घर, ऑफिस, शॉप या पार्किंग क्षेत्र की निगरानी के लिए आदर्श है।
सेलिंग प्राइसः 3,400 रुपये
डील प्राइसः 823 रुपये
Noise Pulse 2 Max SmartWatch
Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच प्रीमियम और मल्टीपर्पज डिवाइस है, जो फिटनेस, कॉलिंग और रोजमर्रा के डिजिटल ट्रैकिंग के लिए आदर्श है। इसमें 1.85 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, जो 550 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के कारण धूप में भी डाटा आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसके साथ चार डिफॉल्ट वॉच फेस और NoiseFit ऐप के जरिए 150+ क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस का विकल्प भी मिलता है यानी हर दिन इसे नया लुक दिया जा सकता है। स्मार्टवॉच से सीधे कॉल करने की सुविधा भी है। आप अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच सकते हैं और डायल पैड के जरिए कॉल कर सकते हैं। Tru Sync टेक्नोलॉजी की मदद से कनेक्शन तेज, स्थिर और पावर-एफिशिएंट रहता है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक जुड़े रह सकते हैं। फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए Noise Pulse 2 Max में Noise Health Suite फीचर मौजूद है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं, जो वर्कआउट, रनिंग, साइक्लिंग और अन्य एक्टिविटी को ट्रैक करने में मदद करते हैं। साथ ही, स्मार्ट DND मोड की मदद से आप आराम और अनइंटरप्टेड स्लीप का आनंद ले सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो 10 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ देती है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
सेलिंग प्राइसः 5,999 रुपये
डील प्राइसः 999 रुपये
नोटः डील प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है और इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि शामिल नहीं हैं।


























