Amazon पर जल्द शुरू होगी सेल, OnePlus 11, Samsung Galaxy S20 FE 5G, iQOO Neo 6 5G, पर मिलेगा 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट

अमेजन पर 4 मई से शुरू होनी है ग्रेट समर सेल, स्मार्टफोन कंपनियों ने डील से उठाया पर्दा

Join Us icon
Highlights

  • Amazon पर ग्रेट समर सेल 4 मई से शुरू होगी।
  • अमेजन प्राइम मैंबर्स के लिए सेल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।
  • सेल के दौरान Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम में मिलेगा।

Amazon पर ग्रेट समर सेल 4 मई से शुरू होने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान ICICI बैंक, कोटक बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी 5 मई से बिग सेविंग डेज सेल शुरू होने वाली है। अमेजन की इस सेल पर मोबाइल फोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus, Realme, Samsung, iQOO, OPPO, और Xiaomi ने अपने-अपने स्मार्टफोन डील्स से पर्दा उठा दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको अमेजन पर स्मार्टफोन पर मिल रहे डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अमेजन ग्रेट समर सेल : स्मार्टफोन डील्स

अमेजन पर शुरू होने वाली सेल की बात करें तो iQOO का Neo 6 5G फोन को इस दौरान 1000 रुपये की छूट के दौरान 23,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus भी सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। मिड रेंज फोन OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फ्लैगशिप OnePlus 11 स्मार्टफोन 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बात करें ओप्पो की तो कंपनी के OPPO F21s Pro स्मार्टफोन में 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Realme के फोन पर 2,000 रुपये तक और Redmi के फोन पर 4,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इस सेल के दौरान सबसे धमाकेदार डिस्काउंट Samsung ऑफर कर रहा है। कंपनी के गैलेक्सी एस20 एफई 5जी स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Galaxy M सीरीज पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट की लिस्ट निम्नलिखित है।

फोनकीमतसेल कीमत (सभी ऑफर्स के साथ)
iQOO Neo 6 5Gरुपये 24,999रुपये 23,999
iQOO Z6 Lite 5Gरुपये 15,999रुपये 12,499
OnePlus 10Rरुपये 34,999रुपये 29,999
OnePlus 11रुपये 56,999रुपये 55,999
OnePlus Nord 2Tरुपये 28,999रुपये 26,499
OnePlus Nord CE 2 Lite 5Gरुपये 18,999रुपये 17,499
OPPO F21s Proरुपये 25,999रुपये 23,499
Realme Narzo 50i Primeरुपये 6,999रुपये 8,999
Realme Narzo N55रुपये 10,999रुपये 10,249
Redmi 10Aरुपये 8,999रुपये 7,849
Redmi 11 Prime 5Gरुपये 13,249रुपये 9,499
Redmi Note 12 5Gरुपये 17,999रुपये 15,249
Samsung Galaxy M04रुपये 8,499रुपये 6,999
Samsung Galaxy M14 5Gरुपये 16,490रुपये 12,490
Samsung Galaxy M33 5Gरुपये 17,999रुपये 15,999
Samsung Galaxy S20 FE 5Gरुपये 34,999रुपये 24,999
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here