एंटरटेनमेंट की नहीं होगी कमी, Prime Video पर आएंगी बागी-4, सनकी और बवाल सहित कई फिल्में

Join Us icon

ओटीटी पर प्रति लोगों की बढ़ती रुची को देखते हुए आज एक से बढ़कर वेब सीरीज, शो और फिल्में सीधा OTT पर ही रिलीज हो रही हैं। इसी को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Vidoe) और साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) ने एक बड़ी डील फाइनल की है। इस बारे में खुद प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडया चैनल पर इसकी जानकारी दी है। इससे साफ है कि आने वाले समय में दर्शकों को एंटरटेनमेंट की कमी नहीं मिलेगी। आइए आगे जानते हैं कि कौनसी और किन एक्टर्स की फिल्में प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी।

ये फिल्में होंगी प्राइम वीडियो पर रिलीज

प्राइम वीडियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बागी-4, सनकी, बवाल शामिल है। वहीं, कार्तिक आर्यन के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसके नाम के बारे में अभी खुलासा हुआ है। साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्में प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम वीडियो पर आएंगी। इसके अलावा यह फिल्में ‘अर्ली एक्सेस रेंटल’ विंडो में सभी अमेजन ग्राहकों के लिए प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए मिलेंगी। इसे भी पढ़ें: जून में रिलीज होगी ये OTT Web Series, इस महीने लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

इन एक्टर्स की फिल्मों होंगी प्राइम वीडियो पर रिलीज

रिपोर्ट के अनुसार इन फिल्मों के प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अहान शेट्टी जैसे एक्टर होंगे। वहीं, फिल्मों को डायरेक्ट नेशनल अवॉर्ड विनर नितेश तिवारी (छिछोरे, दंगल), रवि उदयवर (मां), समीर विद्वान (आनंदी गोपाल), साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम) करेंगे।

ये वेब सीरीज भी होंगी रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वह आने वाले समय में लगभग 40 से ज्यादा नई फिल्में व सीरीज पेश करेगी। आने वाले नए टीवी शो में की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर की थ्रिलर सीरीज फ़र्ज़ी, सोनाक्षी सिन्हा का सीरियल किलर ड्रामा दहाद और जोया अख्तर, के के मेनन की एक्शन क्राइम ड्रामा बंबई मेरी जान शामिल होगी। इसके अलावा विक्रमादित्य मोटवानी की जुबली, करण जौहर द्वारा निर्मित कॉमेडी-ड्रामा कॉल मी बाई, जूही चावला के साथ हश और आर्य के नेतृत्व वाली साइंस-फाई थ्रिलर द विलेज, ऐश्वर्या राजेश के साथ क्राइम थ्रिलर सुज़ल और रसिका दुगल -स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर अधुरा भी शामिल होगी। इसे भी पढ़ें: जानें कैसे ‘एक बदनाम आश्रम’ की सोनिया बनीं ईशा गुप्ता, 3 जून को खुलेंगे बाबा निराला के दरबार

prime video upcoming movie series farzi dahaad Panchayat Paatal Lok mirzapur season 3

वहीं, नई सीरीज के अलाव कुछ सीरीज के सीजन 2 भी प्राइम वीडियो पर आने वाले हैं, जिनका इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। इस लिस्ट में पंचायत सीजन 2, द फैमिली मैन सीजन 3, पाताल लोक सीजन 2, मुंबई डायरीज सीजन 2, मिर्जापुर सीजन 3, मेड इन हेवन सीजन 2, फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीज़न 3, कॉमिकस्तान सीज़न 3, और ब्रीद: इनटू द शैडोज़ सीजन 2 शामिल है।

Amazon Prime Membership Price

ई-कॉमर्स ब्रांड मंथली प्राइम मेंबरशिप कीमत मंथली 179 रुपये, क्वाटर्ली प्राइम मेबंरशिप 459 रुपये और वार्षिक सदस्यता 1,499 रुपये है इस हिसाब से कंपनी अपने प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here