
इंडिया में OTT प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 आदि को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप ओटीटी प्लेटफार्म पर विडियो और शोज देखने के शौक़ीन हैं तो Amazon Prime Video पर एक शानदार ऑफर की पेशकश की गई है। दरअसल अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लेने पर ग्राहकों को 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन प्राइम का वार्षिक सब्सक्रिप्शन या फिर 3 महीने की मेंबरशिप लेने पर इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। आइए आपको अब इस बात की जानकारी देते हैं कि कैसे मिलेगा कैशबैक का फायदा और ऑफर से जुड़ी सभी डीटेल्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Youth offer
Amazon Prime Video का ये कैशबैक ऑफर सिर्फ यूथ के लिए ही पेश किया गया है। यह ऑफर 18 साल से 24 साल वाले युवाओं के लिए है। बता दें कि अमेजन प्राइम के वार्षिक प्लान की कीमत वैसे तो 999 रुपए है लेकिन 50 प्रतिशत कैशबैक आने के बाद यह प्लान 499 रुपये प्रति वर्ष पड़ेगी। वहीं 3 महीने की मेंबरशिप वाले प्लान की कीमत 329 रुपये है और 50 प्रतिशत कैशबैक आने के बाद यह सब्सक्रिप्शन 165 रुपये में मिल जाएगा। इसे भी पढ़ें: जानें कैसे करें Netflix से फिल्में डाउनलोड, बेहद ही आसान है यह तरीका
जाने कैसे मिलेगा कैशबैक
50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले सब्सक्रिप्शन के पूरे पैसे देने होंगे। इसके बाद आपको Age वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एसएमएस या ईमेल मिलेगा। उम्र को वेरिफाई करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज साझा करने के लिए कहा जाएगा, उम्र वेरिफाई हो जाने के बाद अमेजन आपके Amazon Pay अकाउंट में 50 प्रतिशत कीमत क्रेडिट हो जाएगी।
30 दिन का ट्रायल मिलेगा फ्री
Amazon का कहना है कि उम्र को वेरीफाई करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। 50 प्रतिशत कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने से पहले आप 30 दिनों के फ्री ट्रायल ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा
Amazon Prime Subscription
मेंबरशिप लेने के साथ-साथ अमेजन फ्री और फास्ट डिलीवरी के अलावा अमेजन पर एक्सक्लूसिव डील्स और ऐड-फ्री म्यूजिक की भी सुविधा यूजर्स को मिलती है। इसके अलावा जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास ऐसे कई प्लान्स मौजूद हैं, जिसके साथ अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। टेलीकॉम कंपनी के इन प्लान में ओटीटी के अलावा फ्री कॉल और डाटा का लाभ भी मिलता है।
Amazon Prime Membership plan
Amazon Prime की मेंबरशिप आप क्वार्टर या पूरे साल के लिए ले सकते हैं। क्वार्टर के लिए 329 रुपए व सालाना मेंबरशिप के लिए आपको केवल 999 रुपयों का एक बार में भुगतान करना होगा।।























