इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ऑटोमोबाइल मार्केट में इस समय Electric Vehicle का बोलबाला है। इसी को देखते हुए भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में धूम मचाने के लिए Ampere Electric ने अपने नए electric scooter को Magnus EX के नाम से लॉन्च कर दिया है। यह नया स्कूटर 68,999 रुपए (ex-showroom, Pune) में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई सारे इनोवेटिव और इम्प्रूव्ड फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। आइए आएगा आपको इस Electric Scooter की सभी खूबियों के बारे में जानकारी देते हैं।
सिंगल चार्ज में देगा 121 KM की रेंज
Ampere ने बताया कि Magnus EX बेस्ट इन क्लास कम्फर्ट और परफॉरमेंस के साथ एक बार फुल चार्ज होने पर 121 किमी तक की रेंज देगा। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों की ई-व्हीकल इंसेटिव पॉलिसी के तहत कंपनी की यह नई ई-स्कूटर लोगों को और भी आकर्षक कीमत पर मिलेगी, जिससे इस फेस्टिव सीजन का मजा दोगुना हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च
India, this festive season, We are proud to introduce the Magnus EX Electric Scooter! #GetReadyForMoreWithAmpere #MagnusEX #NewLaunch pic.twitter.com/RW09QMFMGL
— Ampere Electric Vehicles (@ampere_ev) October 14, 2021
टॉप स्पीड
Ampere ने कहा कि शहर के अंदर यात्रा करने वाला यात्री नए Magnus EX को एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक ड्राइव कर सकता है। Magnus EX 53 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 180km तक की रेंज और 125kmph की टॉप स्पीड के साथ Super Soco CT-3 Electric Maxi-scooter हुआ लॉन्च
Ampere Electric के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रॉय कुरियन का कहाना कि ग्राहक अपनी यात्रा के लिए अधिक किफायती तरीकों की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि पेट्रोल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर गहरा असर डाल रही है। वहीं, हर चार्ज में लंबी दूरी तय करने के कारण Magnus EX आपको लंबी यात्रा करने में मदद करती है।
आसानी से चार्ज होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ampere ने बताया कि Magnus EX को चार्ज करना बहुत ही आसान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हल्की और पोर्टेबल एडवांस्ड लिथियम बैटरी दी गई है, जिसे ग्राहक घर या ऑफिस कहीं भी प्लग ऑन दी वाॉल, चार्ज प्वाइंट पर किसी भी पांच एएमपी सॉकेट में आसानी से चार्ज में लगाया जा सकता है।












