
चाइनीज ऑटोमेकर Super Soco ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर CT-3 maxi-style scooter को पेश कर दिया है। फिलहाल इस Electric Scooter को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। हालांकि, इंडिया में इस स्कूटर के जल्द आने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खासियत की बात करें तो यह फुल-एलईडी इल्यूमिनेशन स्पोर्टी डिजाइन और कलर टीएफटी डेशबोर्ड के साथ आता है। वहीं, इसे एक बार चार्ज करने पर 180km तक की रेंज मिलने का कंपनी ने दावा किया है। आइए आगे आपो इस स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देते हैं।
लुक और डिजाइन
सुपर सोको सीटी -3 में हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट एप्रन, उभरी हुई पारदर्शी विंडस्क्रीन, हाई-सेट हैंडलबार और पिलियन ग्रैब रेल के साथ सिंगल-पीस सीट है। इसके अलावा स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच का कलर टीएफटी डैशबोर्ड और लाइटिंग के लिए फुल-एलईडी सेटअप मिलता है। यह ब्लैक-आउट व्हील्स पर चलती है। हालांकि, कलर और वजन के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च
टॉप रेंज और स्पीड
Super Soco CT-3 स्कूटर में 18kW का इलेक्ट्रिक मोटर और 7.2kWh का बैटरी से लैस है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि मैक्सी-स्कूटर की टॉप-स्पीड 125km/h है और एक बार चार्ज करने पर 170-180km की रेंज देगी जो कि अपने आपमें कमाल की बात है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च
सिक्योरिटी
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सुपर सोको सीटी -3 सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए एबीएस के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। मैक्सी-स्टाइल स्कूटर पर सस्पेंशन ड्यूटी को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर हैं।
कीमत और सेल
Super Soco CT-3 maxi-style scooter की कीमत और सेल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मदी की जा रही है कि इसकी कीमत लगभग €5,499 (लगभग Rs. 4.74 लाख) होगी।





















