Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अगले साल हो सकता है लॉन्च, इतना रह सकता है रेट

Join Us icon
Highlights

  • एप्पल का फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन और बिना क्रीज वाले हिंज के साथ आने की उम्मीद है।
  • एप्पल के फोल्डेबल iPhone में नए AI फीचर्स और बायोमेट्रिक्स के लिए साइड-माउंटेड टच आईडी बटन शामिल हो सकता है।
  • एप्पल के फोल्डेबल iPhone की कीमत लगभग $2,000 (लगभग ₹1.74 लाख) से $2,500 (लगभग ₹2.17 लाख) के बीच हो सकती है।

एप्पल के लंबे समय से फोल्डेबल डिस्प्ले वाले iPhone पर काम करने की खबरें चर्चा में थी। कुछ रिपोर्ट्स से यह खबर भी सामने आई है कि, यह डिवाइस क्लैमशेल डिजाइन के साथ पेश होगा। जबकि अन्य का मानना है कि, इसमें नोटबुक-स्टाइल डिजाइन होगा। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसके अनुसार न केवल इस आने वाले फोल्डेबल iPhone के डिजाइन और फीचर्स सामने आए हैं बल्कि इसके संभावित लॉन्च टाइमलाइन और अनुमानित कीमत का भी खुलासा हो गया है।

एप्पल फोल्डेबल iPhone: संभावित फीचर्स

  • एप्पल एनालिस्ट मिंग ची-कुओ द्वारा मीडियम पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आएगा और इसका डिस्प्ले बिना क्रीज का हो सकता है। अनुमान है कि इसका अंदरूनी डिस्प्ले 7.8 इंच का होगा जबकि बाहरी डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा।
  • इसके फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 9mm से 9.5mm और खुलने पर 4.5mm से 4.8mm होने की उम्मीद है। साथ ही, इसमें टाइटेनियम एलॉय केसिंग होगी।
  • हालांकि, कंपनी के स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम एलॉय को मिलाकर हिंज बनाने की उम्मीद है। एक्स पर एक पोस्ट में एनालिस्ट ने बताया कि फोल्डेबल iPhone के हिंज कवर और मिडिल फ्रेम NPI को ब्राइट लेजर टेक्नोलॉजीज (BLT) द्वारा 3D प्रिंट किया जाएगा क्योंकि इसके डिजाइन की जटिलता के कारण यह प्रक्रिया आवश्यक होगी।
  • एप्पल के मोटाई संबंधी प्रतिबंधों के कारण Face ID को हटाकर साइड-माउंटेड Touch ID बटन शामिल करने की उम्मीद है।
  • एप्पल एनालिस्ट के अनुसार, फोल्डेबल iPhone के पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप होगा। जबकि आगे की तरफ सिंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। जो फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में उपलब्ध रहेगा।
  • बैटरी के मामले में एप्पल के आने वाले फोल्डेबल iPhone में वही हाई-डेंसिटी बैटरी सेल इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है, जो iPhone 17 में उपयोग की जाएगी।
  • इसके अलावा, कुओ का कहना है कि यह डिवाइस नए AI फीचर्स के साथ आएगा। जिसमें क्रॉस-ऐप इंटीग्रेशन और किसी ऐप को बैकग्राउंड में उपयोग करते हुए AI चैटबॉट का उपयोग करने की क्षमता शामिल होगी।

एप्पल का फोल्डेबल iPhone: संभावित कीमत और उपलब्धता

  • एप्पल एनालिस्ट ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एप्पल अपने फोल्डेबल iPhone को एक प्रीमियम डिवाइस के रूप में बाजार में उतारेगा। इसकी कीमत $2,000 (लगभग ₹1.74 लाख) से $2,500 (लगभग ₹2.17 लाख) के बीच हो सकती है।
  • उनका अनुमान है कि एप्पल 2025 की दूसरी तिमाही तक फोल्डेबल iPhone के अंतिम स्पेसिफिकेशंस तय करेगा और 2026 की चौथी तिमाही में इसका मास प्रोडक्शन शुरू करेगा। हालांकि, 2026 में इसकी शिपमेंट 3 से 5 मिलियन यूनिट्स तक सीमित रहेगी।

कंपनी के 2027 में दूसरी पीढ़ी के फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की उम्मीद है। इस मॉडल का मास प्रोडक्शन 2027 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकता है और कंपनी उसी साल लगभग 20 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here